नोएडा:EROS TIMES: सर्दी के इस मौसम जो किसी भी इंसान को ठिठरने पर मजबूर करने वाली ठंड मे समाज सेवी संस्था अल- फ़ला ह्यूमैनिटी काउंसिल ने निर्धन व जरूरत मंदो को कम्बल वितरण कर ठण्ड से बचाने का कार्य किया यह कार्यक्रम नोएडा सेक्टर -१२ स्थित मार्किट मे नोएडा के वरिष्ठ समाज सेवीयो के साथ मिलकर लगभग २०० लोगो को कम्बल वितरण किये संस्था की अध्यक्ष जीनत अंसारी ने बताया की हम हर साल सर्दियों मे जरूरतमंदो को कम्बल और गर्म कपडे देने का कार्य करते है इसी के साथ निर्धन बच्चो को मुफ्त शिक्षा भी उपलब्ध कर रहे है, हमारी संस्था को अभी मात्र दो वर्ष हुए है और हमें किसी से कोई सहयोग नहीं मिला है। हम जो कार्य सेवा भाव से करते है उसके लिए हमारे सदस्य श्रम व अंश दान करते है। हमारी संस्था ने निर्णय लिया है की हम निर्धन कन्याए जो किसी भी समाज से होंगी के विवाह का भी प्रबन्द करने की कोशिस करेंगे। इस अवसर पर श्रीराम मित्र मंडल के अध्यक्ष डीo पीo गोयल ने कहा के जीनत अंसारी जी ने जो यह कार्य किया है इसके लिए मैं उन्हें दिल से धन्यवाद करता हु और जब भी हमारी जरुरत हो हम साथ खड़े होने को तैयार है।अखिल भारतीय वैश्य मित्र मंडल के अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग ने कहा की इस पावन कार्य में शामिल होने का शोभाग्य प्राप्त हुआ है। आज गरीबो की ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है सब अपनी वाह वाही मे लगे है अल- फ़ला ह्यूमैनिटी काउंसिल ने सराहनीय कार्य किया किया है इसके लिए बहुत बहुत बधाई।
संस्था के पदाधिकारी अमित अग्रवाल ने बताया की हम बहुत जल्द शिक्षा व स्वास्थ ओर महिला सशक्तिकरण पर कार्य करने की योजना बना रहे है जो कुछ समय बाद सभी के सामने होगी।इस अवसर पर दिलशाद अंसारी ,रफ़ाक़त अली,रेखा पाठक ,सराफत अली अहमद खान ,अहसान खान ,यूनिस अल्वी जवाहर चौहान जैद हसन,आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।






