उद्घाटन समारोह 23 वाँ कैप्टेन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

Eros Times: पाकिस्तानी सैनिकों से लोहा लेते हुए देश की ख़ातिर अपनी जान क़ुर्बान कर देने वाले, गेलेंट्री अवार्ड सेना मेडल से सम्मानित शहीद कैप्टेन शशिकांत शर्मा की याद में गत 23 वर्षों से मानव सेवा समिति, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन एवं नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कैप्टेन शशिकांत शर्मा के शहीदी दिवस 5 अक्टूबर को 23वें कैप्टेन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ज़िलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर, मनीष कुमार वर्मा, विशिष्ठ अतिथि पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह एवं पूर्व ज़िलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर एनपी सिंह के द्वारा नोएडा स्टेडियम पर संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित हुए ज़िलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शहीद की याद में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता एवं आयोजन समिति के सदस्यों की प्रसंशा व शहीद कैप्टेन शशिकांत शर्मा के मात-पिता को नमन करते हुए इस प्रतियोगिता को शीघ्र ही राज्य स्तर की बनाने में आर्थिक व प्रशासनिक स्तर पर पूरे सहयोग की बात कही। विशिष्ठ अतिथि के रूप में रामबदन सिंह ने कहा कि देश के शहीद की याद में क्रिकेट जैसे खेल का आयोजन अपने आप में बहुत बड़ी बात है वो भी निरन्तर गत 23 वर्षों से, ऐसे खेल आयोजन को साशन स्तर पर भी मान्यता दिलाने का प्रयास व सहयोग करायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व ज़िलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर एनपी सिंह ने इस प्रतियोगिता से सदैव जुड़े रहकर अपना पूरा सहयोग देने की बात कही व प्रतिभागी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी। पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह ने ज़िलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को बॉल फैंकी जिसे ज़िलाधिकारी ने शानदार ड्राइव खेलकर आज के मैच का शुभारंभ किया।
उद्घाटन मैच ग्रास रूट क्रिकेट अकादमी व स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें टास जीतकर ग्रास रूट अकादमी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बीस ओवर में 9 विकेट के नुक्शान पर 125 रन बनाए जिसमें राज ने 29 बॉल पर 25 रन एवं रितिक अरोड़ा ने 3 चौके के साथ 21 बॉल में 23 रन बनाये। स्टार क्रिकेट अकादमी की ओर से शानू ने 3 व रितिक ने दो विकेट झटके।

जवाब में खेलने उतरी स्टार क्रिकेट टीम ने पूरे बीस ओवर खेलकर 125 रन बनाए जिससे आज का मैच टाई हो गया। स्टार के बल्लेबाज़ शानू सैनी ने 48 बॉल में 67 रन व सुमित अग्रवाल ने 29 बॉल खेलकर 25 रन का योगदान दिया।
ग्रास रूट की ओर से सुमित बैनीवाल ने सर्वाधिक 4 विकेट प्राप्त किये।मैच की समाप्ति पर शानू सैनी को यूके भारद्वाज एवं सुभाष शर्मा द्वारा मेन ऑफ़ द मैच से सम्मानित किया गया।अम्पायरिंग में डीडीसीए के अंपायर सतेंद्र व रविंदर तथा स्कोर अतुल रहे।कार्यक्रम के दौरान शहीद कैप्टेन शशिकांत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कैप्टेन शशिकांत के पिता फ़्ला० लेफ़्टी० जेपी शर्मा व माता सुदेश शर्मा, भाई डॉक्टर नरेश शर्मा, ड़ा० नरेश की पत्नी ड़ा० संगीता शर्मा के अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ता अमित खेमका, सुरेश शर्मा, महेंद्र अवाना, आर के शर्मा, सुधीश चौधरी, अधिवक्ता कमल निझावन, एम एल शर्मा, राकेश शर्मा, आज़ाद सिंह, मनीष शर्मा, अतुल गौड़, भूपेन्द्र शर्मा, शुभम भारद्वाज, राजेंद्र सिंह, शिवा भारद्वाज, सुरेखा गौड़, संसृति भारद्वाज, अमन भारद्वाज सहित नगर के अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’