बीजेपी के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजा एक ही नारा ‘अब की बार योग्य उम्मीदवार, हर घर मे हो रोजगार’

Eros Times: देश में एक नई सकारात्मक राजनीतिक पार्टी ने दस्तक दी है जिसका नाम है भारतीय जन जागरूकता पार्टी। बीजेजेपी का प्रथम अखिल भारतीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन इस्कॉन मंदिर सभागार नई दिल्ली में 1 नवंबर 2023 को आयोजित किया गया, जिसको लेकर पार्टी ने महीनों से तैयारी की थी। इस सम्मेलन के जरिए बीजेजेपी ने नई दिल्ली से अपनी पार्टी की मजबूती और एकता का परिचय संपूर्ण भारतवासियों को देने का काम किया। इसमे पार्टी ने अपने उद्देश्यों को भी पूरे भारत से आये पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को बताया। साथ ही सभी को इस पार्टी को लेकर अपने अपने क्षेत्र में विस्तार और मजबूती के साथ काम करने का दिशानिर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जन जागरूकता पार्टी से पूरे भारतवर्ष के लोग जुड़ रहें हैं। इस प्रथम सम्मेलन में कई गणमान्य व्यक्ति पार्टी में शामिल हुए।

इस सम्मेलन को लेकर केंद्रीय अध्यक्ष पंकज कमल, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव नरोत्तम कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा शीला सेंटियागो, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सत्यजीत  कुंदन, प्रो. राजेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सिन्हा, कला मोर्चा हंसराज लोहरा, किरण चन्द्रा काफी उत्साहित नज़र आए। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सचिव प्रोफेसर (डॉ) राजेश कुमार ने कहा कि बीजेजेपी का नारा हर व्यक्ति को कनेक्ट करेगा और वह यह है कि अब की बार योग्य उम्मीदवार, हर घर मे हो रोजगार। 

भारतीय जन जागरूकता पार्टी के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  पंकज कमल, अध्यक्ष संचालन समिति राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि हमारी पार्टी का उद्देश्य बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उत्पन्न कराना है। ग्रामीण स्तर पर, जिला स्तर पर बल्कि घर घर मे नजर आ रही बेरोजगारी की समस्या का समाधान निकालना इस पार्टी का मुख्य मकसद है और इस दिशा में हम तेजी से कार्य कर रहे हैं। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कमल द्वारा घोषणा की गई कि देश के लोकसभा व विधानसभा में अपने योग्य उम्मीदवार को चुनावी मैदान में पार्टी उतारेगी। इस पार्टी का तेजी से विस्तार पूरे देश मे हो रहा है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 9 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन