सिर्फ़ कांग्रेस ही सभी समाजों को एक जुट करके प्रदेश को चला सकती है- तौक़ीर आलम

  • नोएडा।Eros Times: गौतमबुद्ध नगर ज़िला कार्यकारणी की बैचुअल बैठक के आयोजन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तौक़ीर आलम व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज़ आलम
    प्रदेश उपाध्यक्ष एवँ मेरठ मण्डल प्रभारी मुहम्मद अहमद ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि सिर्फ़ कांग्रेस ही सभी समाजों को एक जुट करके प्रदेश को चला सकती है। अल्पसंख्यक वर्गों को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों पर सरकारी हमले के खिलाफ़ सपा और बसपा खामोश रहती हैं. सिर्फ़ प्रियंका गांधी ही आज अल्पसंख्यक समेत सभी कमज़ोर तबकों के लिए हर मोर्चे पर लड़ती दिख रही हैं।
    ये बातें आज अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक वर्ग के डॉक्टरों की वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव तौक़ीर आलम ने कही. उन्होंने कोरोना से लड़ने में सरकार से उचित सहयोग न मिलने के बावजूद डॉक्टरों की भूमिका के लिए उनकी प्रशंसा की।
    अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज से आने वाले डॉक्टरों, वकीलों, इंजीनियरों और अन्य पढ़े लिखे लोगों का प्रियंका गांधी के जुझारू नेतृत्व में तेजी से भरोसा बढ़ रहा है. वो देख रहे हैं कि चाहे सीएए – एनआरसी का मुद्दा हो चाहे डॉ कफील की रिहाई के लिए आंदोलन का मामला हो कांग्रेस और प्रियंका गांधी ही लड़ते नज़र आते हैं. यहाँ तक कि आजमगढ़ के बिलरियागंज में भी जब एनआरसी के खिलाफ़ आंदोलन करने वाली महिलाओं पर पुलिस ने गोली और लाठी चलाई तब भी प्रियंका गांधी ही वहाँ गयीं. अखिलेश यादव आजमगढ़ के सांसद होने के बावजूद मुस्लिम महिलाओं को देखने तक नहीं गए. उन्होंने अल्पसंख्यक समाज से आने वाले प्रोफेशनल लोगों के बीच कांग्रेस को मजबूत करने पर ज़ोर दिया।
    शाहनवाज़ आलम ने कहा कि प्रदेश का 20 प्रतिशत आबादी वाला मुस्लिम समाज अब समझ चुका है कि अखिलेश यादव की अपनी जाति का वोट बैंक जिसकी आबादी महज 5 प्रतिशत है, सपा के मुस्लिम प्रत्याशी को वोट देने के बजाए भाजपा को वोट देता है. उन्होंने यह भी कहा कि आम मुसलमान समझ गया है कि कैसे रामगोपाल यादव को नोएडा प्राधिकरण घोटाले में बचाने के लिए आजम खान को मुलायम सिंह यादव के कुनबे ने बली का बकरा बनाया है।
    मुहम्मद अहमद ने प्रियंका गांधी द्वारा गरीब तबक़ों के लिए भेजे गए दवाओं के उचित वितरण में डॉक्टरों से सहयोग की अपील की। वर्चुअल बैठक का संचालन गौतमबुद्ध नगर ज़िला चैयरमैन दानिश सैफी ने किया तथा बैठक में कार्यालय प्रभारी शाहनवाज खान प्रदेश उपाध्यक्ष अख्तर मलिक प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी हसमत चौधरी कांग्रेसी नेता डॉ इमरान शोबैर ,अनीश अहमद, शादाब आलम, रहमतुल्लाह, अनीस अली नदीम प्रधान, नावेद खान , साहिद सैफी, सबिर सैफी, यूनुस खानआदि मौजूद रहे ।
  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला