सशक्त समाज ही समृद्ध देश का निर्माण कर सकता है

Eros Times: खुर्जा (बुलंदशहर) रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि के अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन खुर्जा पहुंचे। उन्होंने यहां बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद स्थानीय नगर इकाई के गठन की घोषणा की। इससे पहले संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सशक्त समाज ही समृद्ध देश का निर्माण कर सकता है और यही एसकेएफआई का मुख्य उद्देश्य है।
जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि एक अशिक्षित, अपेक्षित और अस्वस्थ व्यक्ति किसी समाज को विकसित नहीं कर सकता। इसलिए समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों का यह दायित्व बनता है कि वे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनने में उनका सहयोग करें। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जो भी लाभकारी योजनाएं हैं, उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। गरीबों, महिलाओं, मजदूरोंऔर दिव्यांगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें, तभी वे आत्मनिर्भर होंगे और एक सशक्त समाज का निर्माण होगा।

उल्लेखनीय है कि एसकेएफआई एक सामाजिक संगठन है और इसके कार्यकर्ता पूरे देश में काम कर रहे हैं। कई जिलों और राज्यों में संस्था का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में खुर्जा नगर इकाई का गठन किया गया है। श्याम बाबू उर्फ सोनू पंडित को नगर अध्यक्ष, मदन लाल को उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा को महासचिव, चंद्रभान को सचिव, देव कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी, संजय शर्मा और धर्मेन्द्र महावर को विशेष सदस्य मनोनीत किया गया है।
अभिनंदन समारोह में दिल्ली से आए संस्था के संरक्षक अतुल कुमार सक्सेना और राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सदस्यता अभियान और तेज करने पर जोर दिया। साथ ही इस कार्य में जो समस्याएं उत्पन्न होती हैं, उनका समाधान बताया। कार्यक्रम में बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष नित्यानंद मिश्र, मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा एडवोकेट, स्थानीय पत्रकार व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला