ऑनलाइन सेवाओं से श्रमिकों और उद्योगों को मिलेगी सुविधा

Eros Times: नोएडा। श्रमिकों और उद्योगों की सुविधा के लिए श्रम विभाग ने ऑनलाइन सेवा शुरू की हैं। विभाग से संबंधित कार्य के लिए अब उद्यमियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वहीं, प्रदेश के श्रमिकों को पोर्टल पर ही विभिन्न प्रकार की योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसके माध्यम से उन्हें सभी केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की सुविधा एवं सेवाएं प्राप्त हो सकेगी। सेक्टर-62 स्थित होटल पार्क एसेंट में आयोजित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की जनरल बॉडी मीटिंग को संबोधित करते हुए एडिशनल लेबर कमिश्नर सरजूराम ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग ने उद्यमियों की सुविधा के लिए सभी कार्य ऑनलाइन कर दिया है।

प​श्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अ​भियंता राजीव मोहन ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कमी नहीं है। मौजूद समय में नोएडा में बिजली कटाैती नहीं हो रही है। लाइनों में आने वाले फॉल्ट को तत्काल  ठीक कराया जा रहा है। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव व क्षमतावृद्धि का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति का आश्वासन उद्यमियों को दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन मनीष गुप्ता ने कहा कि प्रदेश का बड़ा संगठन होने के नाते आईआईए उद्योगों की समस्याओं को हर मंच पर उठा रहा है और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करा रहा है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने एडिशनल लेबर कमिश्नर सरजू राम से उद्यमी बांधों को डिपार्टमेंट से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया, जिसका उन्होंने निवारण करने का आश्वासन दिया।

आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन मनीष गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीब बंसल, नॉएडा चैप्टर के सचिव निर्मल कांत गोयल, कार्यकारिणी सदस्य तनु सांगले ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से आए 100 से अ​धिक उद्यमियों को संबो​धित किया।

इस मौके पर आईआईए नोएडा चैप्टर के वाइस चेयरमैन नवीन गुप्ता, साहिल, विकास, वरूण गंभीर और अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन