शारदा यूनिवर्सिटी में वन नेशन वन राशन कार्ड जागरूकता गोष्ठी आयोजित।

उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शारदा यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में वन नेशन वन राशन कार्ड जागरूकता गोष्ठी हुयी आयोजित।

कार्यक्रम में भारत एवं राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रवासी मजदूरों वन नेशन वन राशन कार्ड के लाभार्थियों से किया संवाद।

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के माध्यम से लाभार्थी देश में किसी भी उचित दर दुकान से ले सकता है खाद्यान्न।

Eros Times: उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लेकर लाभार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज शारदा यूनिवर्सिटी नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में वन नेशन वन राशन कार्ड जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में माननीय विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह, माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर जर्नादन सिंह ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, सयुंक्त आयुक्त खाद्य मेरठ मण्डल मेरठ, शासन स्तर से अटल राय, अपर आयुक्त ( आपूर्ति ) खाद्य तथा रसद विभाग जवाहर भवन उ0प्र0 तथा भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के संगीत सिंगला, सी0डी0 शुगर एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सहभागिता की गयी। आयोजित संगोष्ठी में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं के साथ-साथ लगभग 1200 राशनकार्ड धारक/लाभार्थी सम्मिलित रहे।

उपरोक्त लाभार्थियों में लगभग 900 लाभार्थी अन्य जनपदों/प्रदेशों के निवासी हैं, जोकि जनपद गौतमबुद्धनगर में रहकर विभिन्न औद्योगिक ईकाईयों/निर्माण ईकाईयों तथा अन्य बतौर श्रमिक कार्य करते हैं तथा जिनके राशनकार्ड उनके मूल जनपद से निर्गत हैं, उनके द्वारा जनपद गौतमबुद्धनगर के उचित दर विक्रेताओं के यहाँ से वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त ( आपूर्ति ) खाद्य एवं रसद विभाग अटल राय द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश में कुल 79138 उचित दर दुकानें क्रियाशील हैं, उक्त दुकानों से 3,60,65,009 राशन कार्डधारक/परिवार, जिनमें कुल 150693974 यूनिट/सदस्य सम्मिलित हैं, के द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न गेहूँ, चावल प्राप्त किया जाता हैं। वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के अंतर्गत माह मई 2020 से माह सितम्बर 2023 तक अन्य राज्यों के 43,169 राशनकार्ड धारकों द्वारा उत्तर प्रदेश से एवं उत्तर प्रदेश के 32,56,271 कार्डधारकों द्वारा अन्य राज्यों से खाद्यान्न प्राप्त किया गया है। भारत सरकार की वन नेशन वन राशनकार्ड योजना क्रियान्वन एवं लाभों के बारे में राशनकार्ड धारकों को अवगत कराया गया साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा कार्डधारकों में वितरित कराये जा रहे फोर्टीफाईड़ चावल के स्वास्थ लाभों के बारे में बताया गया। भारत सरकार के प्रतिनिधि संगीत सिंगला, सी0डी0 शुगर द्वारा वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के सम्बंध में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध करायी गयी। संगोष्ठी के दौरान मा0 विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह एवं मा0 विधायक दादरी तेजपाल नागर, शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के सम्बंध में अपने उद्गार व्यक्त किये गये। संगोष्ठी के दौरान अन्य राज्यों के कार्डधारक यथा अमोद महतो वैशाली बिहार, आरती बक्सर बिहार, गंगा टीकमगढ मध्यप्रदेश, विजय दास बेगुसराय बिहार, नागेन्द्र चंद्र दास पश्चिमी चमपारण बिहार, वैद्यनाथ सिंगरौली मध्यप्रदेश, विमल कुमार मोतीहारी बिहार, जोकि जनपद गौतमबुद्धनगर में बतौर प्रवासी श्रमिक कार्य करते हैं, से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संवाद करते हुए वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के लाभों एवं अनुभवों की जानकारी साझा की गयी साथ ही उत्तर प्रदेश की किशन जनपद बस्ती, बकार अहमद जनपद बुलन्दशहर, अनिल शुक्ला जनपद औरया, राजीव बाबू जनपद फर्रूखाबाद के साथ संवाद करते हुए उक्त योजना के सम्बंध में उनके विचार/अभिमत प्राप्त किये गये। गोष्ठी के दौरान जनपद के उचित दर विक्रेतागण शहादत अली, हल्दौनी, राकेश कुमार, बरौला, रामकिशोर, सोरखा, विनोद कुमार, सदरपुर, रामकुमार झा, बंघेल, मनोज, सिरसा, रेणु, जयभीम स्वयं सहायता समूह, भोगपुर द्वारा खाद्यान्न डोर स्टेप व्यवस्था एवं लाभांश भुगतान की नई प्रणाली के सम्बंध में अपने लाभ/अनुभव साझा करते हुए अवगत कराया गया कि उनके द्वारा किस प्रकार वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न वितरण किया जाता है। अंत में संयुक्त आयुक्त, ( खाद्य ) विनय कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा अपने नित्य दैनिक जीवन निर्वाह कार्यों में से समय निकाल कर सहभागिता करने वाले आम जनमानस/राशनकार्ड धारकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित