भगवान परशुराम से पराक्रम साहस और विरक्ति भाव की शिक्षा मिलती है – प्रवीण आत्रेय

EROS TIMES: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव और भाजपा प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने अंबाला में भगवान परशुराम जयंती पर मुख्यातिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि भगवान परशुराम अदम्य साहस और धैर्य के प्रतीक थे। उनसे हमें शिक्षा मिलती है कि मनुष्य को ताकत का उपयोग अन्याय के विरुद्ध करना चाहिए। अन्याय से लड़ना मनुष्य का धर्म है। शक्ति अन्याय को रोकने के लिए है। शक्ति का ग़लत उपयोग मनुष्य को विनाश की ओर लेकर जाता है।

प्रवीण आत्रेय ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान करते हुए कहा कि आज़ भगवान् परशुराम जयंती के पावन अवसर पर हम राष्ट्रहित में संकल्प लेते हैं। हमारे प्रयास राष्ट्र उत्थान समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने तथा मानवता की सेवा के लिए समर्पित होंगे।

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि भगवान श्री राम ने परशुराम जी को ज्ञान शील और धैर्य का मुनि कहा है। अक्षय तृतीया जैसी पवित्र तिथि पर अवतरित हुए भगवान परशुराम इस तिथि की महानता के अनुरुप अजर और अमर है। परशुराम जी की शिक्षानुसार मनुष्य का सब कुछ चले जाने के बाद भी ज्ञान मनुष्य के साथ रहता है। ज्ञान दान देने पर और बढ़ता है।

इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा  हरियाणा भाजपा मीडिया प्रमुख संजय शर्मा विरेश शांडिल्य तथा अखिल ब्राह्मण महासभा अम्बाला जिला अध्यक्ष कर्ण किशोर गौड़ ने भी अपने विचार रखे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित