एक बार फिर आपरेशन कर झोलाछाप डॉक्टर ने ली महिला की जान

EROS TIMES:गाजीपुर   फर्जी अस्पताल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत मुकदमा दर्ज खबर जनपद गाजीपुर के जखनियां तहसील अंतर्गत बभनौली पथरा गांव के पास स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में जंगीपुर थाने के तिरकारीपुर गांव निवासी रामअवतार राजभर अपने पत्नी सुमन देवी की बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया था जिसमें प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक ने ऑपरेशन तो किया लेकिन मामला गंभीर होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया ।अब मरीज को परिजनों के साथ ही अस्पताल वाले वाराणसी के लिए मरीज को ले जा रहे थे कि रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया ।

जिसके बाद अस्पताल संचालक अस्पताल बंद करके फरार हो गया। मृतक के परिजनों नेजमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा और शादियाबाद थाना अध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी कांस्टेबलों के साथ पहुंचे लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तथा मृतका के पति राम अवतार के तहरीर पर अस्पताल संचालक के ऊपर मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत होने के बाद मृतिका के पति के तहरीर पर केस दर्ज किया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि जखनिया विधानसभा में गैर लाइसेंसी अस्पतालों के संचालन जोर शोर से किया जा रहा है विभाग पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है ।अभी देखा जाए तो जखनिया बहरियाबाद शादियाबाद में भी कई घटनाएं हो चुकी है । प्राइवेट चिकित्सक की लापरवाही से लोगों की जान चली गई है।

  • admin

    Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट नक्शे पर गाजियाबाद स्थित वेव सिटी तेजी से एक प्रमुख ‘स्मार्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रही है। लगभग 4,200 एकड़ में फैली इस टाउनशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 12 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 11 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली