EROS TIMES:गाजीपुर फर्जी अस्पताल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत मुकदमा दर्ज खबर जनपद गाजीपुर के जखनियां तहसील अंतर्गत बभनौली पथरा गांव के पास स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में जंगीपुर थाने के तिरकारीपुर गांव निवासी रामअवतार राजभर अपने पत्नी सुमन देवी की बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया था जिसमें प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक ने ऑपरेशन तो किया लेकिन मामला गंभीर होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया ।अब मरीज को परिजनों के साथ ही अस्पताल वाले वाराणसी के लिए मरीज को ले जा रहे थे कि रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया ।

जिसके बाद अस्पताल संचालक अस्पताल बंद करके फरार हो गया। मृतक के परिजनों नेजमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा और शादियाबाद थाना अध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी कांस्टेबलों के साथ पहुंचे लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तथा मृतका के पति राम अवतार के तहरीर पर अस्पताल संचालक के ऊपर मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत होने के बाद मृतिका के पति के तहरीर पर केस दर्ज किया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि जखनिया विधानसभा में गैर लाइसेंसी अस्पतालों के संचालन जोर शोर से किया जा रहा है विभाग पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है ।अभी देखा जाए तो जखनिया बहरियाबाद शादियाबाद में भी कई घटनाएं हो चुकी है । प्राइवेट चिकित्सक की लापरवाही से लोगों की जान चली गई है।






