Eros Times: नोएडा विद्यालय नोएडा जितना शिक्षा को लेकर जागरूक है उतना ही खेलो को लेकर भी है। बड़े गर्व की बात है की डीएवी विद्यालय नॉएडा के छात्र आज शिक्षा के साथ साथ खेल जगत मे भी भारत का नाम रोशन कर रहे। जी हाँ बड़े गर्व की बात है कि हर बार की तरह इस बार भी नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर विद्यालय ने अपने विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ियों मे से पेरा ऐथलीट साक्षी कसाना को सम्मानित किया।
साक्षी कसाना ने 21वीं ‘नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023’ में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड जीता है। डिस्कस थ्रो में 21.5 मीटर का नया रिकॉर्ड बनाते हुए मेडल जीता है। इतना ही नही प्राची सिंह (सकेटिंग) की अंतराष्ट्रीय खिलाडी को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा कांत और विद्यालय के चेयर मेन मिस्टर ओबरोए, विद्यालय की मैनेजर चित्रा नाकरा आर. ओ. अलपना शर्मा ने खिलाड़ियों को पुष्पों से सम्मानित किया व आने वाले एशिन गेम्स के लिए शुभकामनायें दी। खिलाड़ियों ने भी छात्रों से मिलकर उनको प्रोत्साहित किया।






