मैट्रेस ब्राण्‍ड सेंचुरी मैट्रेस ने बैडमिंटन स्‍टार पीवी सिंधु को अपना ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर बनाया

सेंचुरी मैट्रेसेस बेहतर नींद से मानव जीवन उन्नत करने के लिए भारत का नींद का विशेषज्ञ होने के लिए प्रतिबद्ध है,  यह भारत का पहला कॉपर-जेल टेक्नोलॉजी पर आधारित मैट्रेस उपलब्ध कराती है  

Eros Times: भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे मैट्रेस ब्राण्‍ड, सेंचुरी मैट्रेस ने प्रशंसित बैडमिंटन सेंसेशन पीवी सिंधु को अपना ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर बनाने की घोषणा की है। यह साझेदारी हैदराबाद के दो चैम्पियंस, जिसमें से एक बैडमिंटन कोर्ट में अपनी कुशलता के लिये और दूसरा अच्‍छी नींद एवं आराम देने की विशेषज्ञता के लिए मशहूर है – के संयोजन का प्रतीक है। कोर्ट के बाहर अपनी इस नई भूमिका में पीवी सिंधु सेंचुरी के अभिनव उत्‍पादों के इस्‍तेमाल से तंदुरुस्‍ती और सेहत के लिये सही मैट्रेस के महत्‍व के बारे में बतायेंगी। पद्म भूषण से सम्मानित और सबसे ज्‍यादा अलंकृत बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में सिन्धु की राष्ट्रीय लोकप्रियता से सेंचुरी ब्रैंड को देश के विभिन्न भागों तक पहुँचने में मदद मिलेगी।

सेंचुरी ने हाल ही में जेल लैटेक्‍स, ए-राइज़ और विस्‍कोपीडिक मैट्रेसेस पेश की है, जिसका उद्देश्य लोगों के सोने का तरीका बदलना है। इसके साथ, यह मैट्रेस ब्राण्‍ड परम्परागत जेल टेक्‍नोलॉजी से कॉपर जेल टेक्‍नोलॉजी में बदलाव करने में इंडस्ट्री लीडर बन कर उभरा है। नई कॉपर जेल टेक्‍नोलॉजी सूजनरोधी गुणों से लैस है, जो शरीर को दबाव से राहत पहुँचाते हैं। यह टेक्नोलॉजी मैट्रेस की सतह पर शरीर की उष्मा को न्यूनतम करती है। इसकी अद्तिवितीय खूबियों के कारण ग्राहकों को रात में अच्छी नींद आती है।

सेंचुरी मैट्रेस के कार्यकारी निदेशक, श्री उत्‍तम मालानी ने कहा कि, “हमें अपनी नई ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर के रूप में पीवी सिंधु का सेंचुरी परिवार में स्‍वागत करते हुए गर्व का अनुभव कर रहे हैं। उत्‍कृष्‍टता एवं समर्पण के साझा मूल्‍यों के माध्यम से सेंचुरी के लिये सिंधु बिलकुल उपयुक्त हैं। सेंचुरी भारत का नींद विशेषज्ञ है, जबकि सिंधु भारत की निर्विवाद खेल विशेषज्ञ हैं और उनकी उपलब्धियाँ खुद उनकी गवाही देती हैं। हमें सिंधु जैसी चैम्पियन से जुड़ कर खुशी हो रही है और इस गठजोड़ के माध्‍यम से हम अपने अभिनव उत्‍पादों तथा ज्ञानवर्द्धक विज्ञापनों के साथ सभी लोगों तक पहुँचने की आशा करते हैं।‘’

भारत के सफलतम खिलाडि़यों में से एक, पद्म भूषण से सम्मानित पीवी सिंधु ने कहा कि, “सेंचुरी मैट्रेस के साथ जुड़ना मेरे लिये एक रोमांचक कदम है। नींद के लिये नवीन समाधानों के प्रति उनका समर्पण आराम के महत्‍व के प्रति मेरे विश्‍वास के बिलकुल अनुरूप हैं। जिस प्रकार सफलता के लिये कठोर प्रशिक्षण आवश्‍यक है, उसी तरह नई ऊर्जा के लिए सही मैट्रेस पर रात में अच्‍छी नींद भी आवश्यक है। मैं सेंचुरी की यात्रा में शामिल होकर अत्यंत उत्साहित हूँ और सर्वांगीण स्‍वास्‍थ्‍य के लिये उनके सेहतमंद स्‍लीप सॉल्‍यूशंस की हिमायत करती हूँ।‘’

सेंचुरी मैट्रेसेस ने 18 राज्‍यों में 4500 से ज्‍यादा डीलरों और 450 से अधिक एक्‍सक्‍लूसिव ब्राण्‍ड स्‍टोर्स के साथ देश में मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। हैदराबाद और भुवनेश्‍वर में इसके विनिर्माण संयंत्र हैं। साथ ही, पुणे, बेंगलुरु, वारंगल, विज़ाग, विजयवाड़ा, कुर्नूल, और संबलपुर में कंपनी द्वारा परिचालित बिक्री डिपो तथा सम्पूर्ण दक्षिण, पूर्वी और पश्चिम भारत में बिक्री कार्यालय हैं।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज