Eros Times: नोएडा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट ऋषि की पाठशाला मैं पढ़ने वाले सभी बच्चों ने हिंदी दिवस बहुत खुशी के साथ मनाया। एवं ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती भारती नेगी ने कहा है। कि आज हम लोगों ने पाठशाला में पढ़ने वाले सभी बच्चों के साथ मिलकर हिंदी दिवस मनाया। बच्चों को हिंदी दिवस के बारे में बताया। हिंदी एकता की जान है। हिंदी भारत की शान है। हिंदी हमारी शान है। देश का अभिमान है। एवं बच्चों को सतपाल यादव जी के सहयोग से बच्चों को हिंदी की बुक्स वितरण की गई। एवं बच्चों ने हिंदी दिवस पर हिंदी दिवस की सुंदर-सुंदर ड्राइंग बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लिया। आज बच्चे हिंदी दिवस में बच्चे काफी खुश नजर आए।ट्रस्ट में उपस्थित, संस्थापक भारती नेगी, सतपाल यादव जी, विनीत चौधरी ,जेसिका, कविता, रीना, पूजा, प्रीति, सोनिया






