15 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बनाएगी सरकार- गोपाल राय

एक अक्टूबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विंटर एक्शन प्लान की घोषणा करेंगे

विंटर एक्शन प्लान को लेकर दिल्ली सचिवालय में आज पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में सभी सम्बंधित 28 विभागों के साथ की गई संयुक्त बैठक

विंटर एक्शन प्लान को लेकर विभागों को 15 फोकस बिंदुओं पर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है

सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे 25 सितंबर तक पर्यावरण विभाग को विंटर एक्शन प्लान के तहत विस्तृत कार्ययोजना सौंपे

इस वर्ष के विंटर एक्शन प्लान में हॉटस्पॉट,वाहन व धूल प्रदूषण, पराली व कूड़ा जलाना,औद्योगिक प्रदूषण, वाररूम व ग्रीन एप को उन्नत बनाना और केंद्र सरकार व पड़ोसी राज्यों से संवाद जैसे फोकस बिंदु शामिल है

विभागों द्वारा सौपे गए रिपोर्ट / सुझावों के अनुसार तैयार किया जाएगा विंटर एक्शन प्लान

प्रदूषण को कम करने को लेकर 13 हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग कार्ययोजना बनाई जायेगी” 

Eros Times: दिल्ली में सर्दियों के मौसम में विभिन्न वजहों से बढ़ने वाली प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी है | पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विंटर एक्शन प्लान को लेकर दिल्ली सचिवालय में सभी सम्बंधित 28 विभागों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी , विकास विभाग, दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड , सीपीडब्लूडी , डीडीए  , दिल्ली पुलिस, डीटीसी, राजस्व विभाग, डीएसआईआईडीसी , शिक्षा विभाग , डीएमआरसी , पीडब्लूडी , ट्रांसपोर्ट विभाग , एनएचएआई , दिल्ली जल बोर्ड , डूसिब, एनडीएमसी आदि के अधिकारी शामिल रहें | पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सभी विभागों को निर्धारित 15 फोकस बिंदुओं पर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके अनुसार विंटर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा |सभी विभागों को 25 सितंबर तक पर्यावरण विभाग को विंटर एक्शन प्लान के तहत विस्तृत कार्ययोजना और सुझाव को सौंपने का निर्देश दिया गया है | श्री गोपाल राय ने आगे बताया कि एक अक्टूबर को अरविंद केजरीवाल विंटर एक्शन प्लान की घोषण करेंगे। इस बार प्रदूषण को कम करने  को लेकर 13 हॉटस्पॉट के लिए अलग – अलग कार्ययोजना बनाई जायेगी। 

बैठक के बाद दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सभी पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया  कि सर्दियों के मौसम में होने वाली प्रदूषण की समस्या से निपटान करने के लिए केजरीवाल सरकार ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी है |दिल्ली में माननीय अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने लगातार दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कड़े कदम उठाए है , जिसके परिणामस्वरूप पिछले 9 सालों में पीएम 10 में 42 प्रतिशत और पीएम 2.5 में 46 प्रतिशत की कमी आई है। अच्छे, संतोषजनक और मध्यम श्रेणी के दिनों की संख्या 2016 के मुकाबले 109 से बढ़कर 2022 में 163 हो गई है। इसके साथ ही सबसे गंभीर श्रेणी की संख्या में भी 2016 से 2022 के बीच गिरावट दर्ज की गई है।  2016 में जहां 26 दिन थे अब वह 2022 में घटकर केवल 6 दिन रह गए हैं।  पिछले दिनों पर्यावरण,डीपीसीसी  विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्य तौर पर 15  फोकस बिंदु चिंहित किए गए । उन फोकस बिंदुओं के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के लिए आज हमने दिल्ली के अंदर जितनी प्रमुख एजेंसियां हैं, उनके अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के अंदर प्रदूषण के खिलाफ संयुक्त कार्य योजना का निर्माण करना है। आज की बैठक में  अलग-अलग विभागों को विंटर एक्शन प्लान के तहत निर्धारित  फोकस बिंदुओं पर विशिष्ट कार्य सौपे गए हैं। जिस पर सभी विभाग 25 सितंबर तक अपनी  रिपोर्ट पर्यावरण विभाग को देगी | 

उन्होंने कहा कि विंटर एक्शन प्लान के तहत मुख्य तौर पर 15  सूत्रीय फोकस बिंदु चिंहित किए गए है । जिस पर सरकार आगामी दिनों में प्रमुखता के साथ काम करेगी और इसी के आधार पर आगे का विंटर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। 15 फोकस बिंदु एवं उसकी नोडल एजेंसी  :

1. हॉट स्पॉट:– हॉट स्पॉट पर निगरानी का काम करने के लिए एमसीडी, डीपीसीसी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, डीडीए, डीएसआईआईडीसी को नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है |

2. पराली:-पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की समस्या को लेकर विकास एवं राजस्व विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है |

3. धूल प्रदूषण:-धूल प्रदूषण के लिए पीडब्लूडी, एमसीडी, डीसीबी, एनडीएमसी, डीडीए, सीपीडब्लूडी, आई एन्ड एफसी, डीएसआईआईडीसी, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली मेट्रो, एनएचएआई, और राजस्व विभाग को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है |

4. वाहनों से होने वाले प्रदूषण:- इसके लिए नोडल एजेंसी के तौर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट विभाग, डीआईएमटीएस, डीटीसी, दिल्ली मेट्रो और जीएडी को नियुक्त किया गया है |

5. ओपन कूड़ा बर्निंग:- इसके लिए नोडल एजेंसी के तौर पर एमसीडी, एनडीएमसी, डीसीबी, विकास विभाग, आई एन्ड एफसी, दिल्ली फायर सर्विस, डीडीए एवं राजस्व विभाग को नियुक्त किया गया है |

6. औद्योगिक प्रदूषण के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर एमसीडी, राजस्व, डीएसआईआईडीसी और डीपीसीसी को नियुक्त किया गया है | 

7. ग्रीन वार रूम एवं ग्रीन ऐप: – इसको और बेहतर बनाने के लिए डीपीसीसी को नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है |

8. रियल टाईम अपोरशमेंट स्टडी:- इसके लिए आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। डीपीसीसी को नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है |

9. पटाखे पर प्रतिबंध – पटाखे जलाने पर रोक लगाने के लिए भी पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी और दिल्ली पुलिस को नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है | 

10. हरित क्षेत्र को बढ़ाना/ वृक्षारोपण- दिल्ली में हरित क्षेत्र को बढ़ाने पर ज़ोर देते हुए वन विभाग को नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है | 

11. अर्बन फार्मिग के लिए नोडल एजेंसी पर्यावरण और वन विभाग को बनाया गया है |

12. ई-वेस्ट ईको पार्क – भारत का पहला ई वेस्ट ईको पार्क जीरो वेस्ट पॉलिसी पर बनाया जा रहा है। इसकी नोडल एजेंसी पर्यावरण विभाग, डीएसआईआईडीसी और एमसीडी को नियुक्त किया गया है। 

13. जनजागरूकता / जन भागीदारी:- इसके लिए नोडल एजेंसी पर्यावरण विभाग/ डीपीसीसी को नियुक्त किया गया है | 

14. केन्द्र सरकार एवं पड़ोसी राज्यों के साथ संवाद – दिल्ली में देखा गया है की प्रदूषण को बढ़ाने में आसपास के राज्य के कारक भी प्रमुख भूमिका निभाते है, इसी कारण केंद्र सरकार और पड़ोसी राज्यों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा, नोडल एजेंसी पर्यावरण विभाग को नियुक्त किया गया है | 

15. ग्रेप का क्रियान्वयन

पर्यावरण मंत्री ने बताया  कि  इस एक्शन प्लान का दिल्ली के पर्यावरण सुधार और प्रदुषण नियंत्रण में एक एहम भूमिका रहेगी |

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया