दिल्लीःEROS TIMES: नई दिल्ली, देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के 67 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता मनोज जैन एवं ख्यातिप्राप्त वास्तु शास्त्री प्रदीप जैनी ने मंगलवार को दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर 67 पौधे लगाये।
वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जैन ने कहां कि राजनाथ सिंह देश की राजनीति में सरलता व नैतिकता के प्रतीक है।
मनोज जैन गृहमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कह कि राजनाथ सिंह पार्टी और समाज सेवा, देशसेवा के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं।
जैन ने कहा कि राजनाथ सिंह के कार्य सराहनीय तथा समाज के लिए अनुकरणीय है।






