डा0 भीमराव अम्बेडकर के 67 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने भारत रत्न बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर के 67 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डा0 अम्बेडकर की जन कल्याणकारी नीतियों पर आज की सरकारों को पिछड़े और दलितों के विकास के लिए योजनाएं बनाने की जरुरत है।


Eros Times: नई दिल्ली |प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने संविधान निर्माता, भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर लवली ने कहा कि डा0 अम्बेडकर ने समाज में विशेष तौर पर दलित और पिछड़ां को न्याय और समानता के अधिकारों के लिए जो लम्बी लड़ाई लड़ी थी, आज उसका परिणाम भारत जैसे विभिन्न संस्कृतियों वाले देश में सामाजिक विकास को देखकर लगाया जा सकता है।

अम्बेडकर जी के  महापरिनिर्वाण दिवस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा डा0 अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में अ0भा0क0कमेटी एस.सी. विभाग के चेयरमैन राजेश लिलौठिया, सीडब्लूसी सदस्य अल्का लांबा, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, नसीब सिंह, नीरज बसौया, अमरीश गौतम, वीर सिंह धींगान, निगम के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार जीतू, चत्तर सिंह, प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के चेयरमैन संजय नीरज, हरनाम सिंह, विजय कुमार, हरी किशन जिंदल, मौहम्मद उस्मान, जावेद मिर्जा, धर्मपाल चंदेला, राजेश चौहान, सतबीर शर्मा, राजीव शर्मा, सुखबीर शर्मा, योगेश जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ने डा0 अम्बेडकर द्वारा दलितों के उत्थान के लिए उनके विचारों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की केन्द्र सरकारां और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार ने निम्न वर्ग, दलित वर्ग, पिछडे वर्ग के लोगों का समाज में बराबरी का स्थान दिलाने के अनेकों आर्थिक और कल्याणकारी योजनाओं को अम्बेडकर जी के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए प्रबलता के साथ लागू किया। कांग्रेस के शासन में दलितों और पिछड़ों के अधिकारों को हमेशा प्राथमिकता दी है।


  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 250 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला