चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से अब ट्रैफिक टाटा-बाय-बाय

पीडब्ल्यूडी के टाइमलाइन से एक सप्ताह पहले पूरा हुआ चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य, फ्लाईओवर बुधवार से ट्रैफिक के लिए पूरी तरह शुरू होगा
लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य पर सीएम ने खुद बना रखी थी नजर, उनके मार्गदर्शन में दोगुनी रफ़्तार से पूरा हुआ फ्लाईओवर का काम
बारिश के कारण काम में कई बार बाधा आई लेकिन पीडब्ल्यूडी ने उनपर काबू कर समय से पूरा किया काम
पीडब्ल्यूडी मंत्री स्वयं रोजाना फ्लाईओवर के मेंटेनेंस कार्य के प्रगति की कर रही थी समीक्षा
EROS TIMES:  चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत का काम पूरा हो चूका है और अब वाहन यहाँ फर्राटा भर सकेंगे| बुधवार से फ्लाईओवर पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए शुरू रहेगा| इस बात साझा करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा पीडब्ल्यूडी ने तेज़ी से काम करते हुए चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मेन्टेनेंस का काम अपने टाइमलाइन से एक हफ्ते पहले पूरा कर लिया है| अब जब दोनों कैरिज-वे का काम पूरा हो चूका है तो कल से फ्लाईओवर को पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए खोल दिया जायेगा|
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मेन्टेनेंस के कार्य पर  अरविन्द केजरीवाल  ने स्वयं नजर बनाए रखी थी और इसकी मोनिटरिंग कर रहे थे| उनके निर्देशन में यहाँ दोगुनी रफ़्तार से काम किया जा रहा था इसका नतीजा ही है कि कल से ये फ्लाईओवर ट्रैफिक मुक्त रहेगा| बता दे कि पीडब्ल्यूडी मंत्री स्वयं भी रोजाना फ्लाईओवर के मेंटेनेंस कार्य के प्रगति की समीक्षा कर रही थी ताकि मेन्टेनेंस का कार्य समय के साथ पूरा हो सकें और लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े|
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि बीते 1 महीने में कई बार बारिश के कारण फ्लाईओवर के मरम्मत के काम को रोकना पड़ा| जिससे काम टाइमलाइन से पीछे हो गया लेकिन पीडब्ल्यूडी ने प्रतिबद्धता दिखाते हुए दिन-रात काम करते हुए इसे समय के साथ पूरा किया| हमें गर्व है कि ट्रैफिक की बाधाओं से निपटते हुए पीडब्ल्यूडी ने समय के साथ फ्लाईओवर के काम को पूरा कर दिल्ली को जाम-मुक्त बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढाया है|
बता दे कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के पहले कैरिज-वे का काम 31 मार्च को पूरा हो गया था| दूसरे कैरिज-वे का काम 1 अप्रैल से शुरू हुआ था| मरम्मत कार्य के दौरान पहले कैरिज-वे को तो पूरी तरह से बंद कर दिया गया था| लेकिन दूसरे कैरिज-वे के मरम्मत कार्य के दौरान उसका एक लेन यातायात के लिए खोल दिया गया था|
वर्तमान में फ्लाईओवर के आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले कैरिजवे के मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। यातायात के लिए वर्तमान में दोनों कैरिज-वे के चर में से तीन लेन ट्रैफिक के लिए खुले हुए है और बुधवार से आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले कैरिजवे की बंद 1 लेन को भी ट्रैफिक के लिए खोल दिया जायेगा|
  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग