अब बुजुर्गों और दिव्यांग पेंशन धारकों को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर सरकार मोबाइल ऐप पर देगी पेंशन की जानकारी

वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन योजना से जुड़े दिल्ली के 6 लाख लोगों को केजरीवाल सरकार देगी ऑनलाइन और डोरस्टेप सुविधा  
बुजुर्ग और दिव्यांगजन हर महीने पेंशन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि उन्हें समय पर पेंशन दी जाए 
पेंशन धारकों को घर बैठे उनकी पेंशन से जुड़ी सभी जानकारी देने के लिए समाज कल्याण विभाग लॉन्च करेगा पेंशन ऐप
EROS TIMES: दिल्ली में वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन योजना से जुड़े 6 लाख लोगों को केजरीवाल सरकार बड़ी सुविधा देने जा रही है। अब दिल्ली में पेंशन धारकों को अपनी पेंशन की जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिल्ली सरकार का समाज कल्याण विभाग ऐसा मोबाइल ऐप लॉन्च कर रहा है जिसके जरिए पेंशनर्स घर बैठे ही अपनी पेंशन की पूरी स्थिति जान सकेंगे। इसकी जानकारी देते हुए समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि बुजुर्गों और विकलांगों के लिए पेंशन एक बहुत जरूरी राहत बनकर सामने आया है जिसका इंतजार उन्हें हमेशा रहता है, ताकि वह अपनी जरूरत के सामान खरीद सकें। इसलिए वे अपनी पेंशन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अक्सर सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी लगाते हैं। ऐसे में बुजुर्गों और दिव्यांगों की इस समस्या का समाधान करने के लिए दिल्ली सरकार का समाज कल्याण विभाग जल्द ही पेंशन ऐप लॉन्च करेगा।
दिल्ली में वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन योजना से जुड़े लोगों को समय पर सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके यह सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने समाज कल्याण विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पेंशन धारकों की सहायता के लिए जिले स्तर पर कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए।
मोबाइल ऐप बताएगा कब आएगी आपकी पेंशन 
दिल्ली के बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर बैठे ही उनकी पेंशन की जानकारी देने के लिए समाज कल्याण विभाग जल्द ही पेंशन ऐप लॉन्च करने जा रहा है। अब पेंशनर्स को अपने स्मार्टफोन पर मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ही पेंशन से जुड़ी सारी जानकारी हासिल होगी। पेंशन किस दिन आएगी और कितना समय लगेगा यह जानकारी भी मोबाइल ऐप पर मिलेगी। विभाग की समीक्षा बैठक में समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने अधिकारियों को पेंशन वितरण प्रक्रिया में और तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा बुजुर्ग और दिव्यांग लोग हर महीने सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि उन्हें समय पर पेंशन दी जाए ताकि वे आसानी से आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें।
बुजुर्गों के घर तक सहायता मुहैया कराएगी केजरीवाल सरकार 
 अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के बुजुर्गों को घर तक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समाज कल्याण विभाग हर जिले में कमेटी का गठन करेगा। समाज कल्याण मंत्री   राज कुमार आनंद ने कहा कि पेंशन धारकों की सहायता के लिए हर जिले में जिला सुविधा-सह-शिकायत निवारण समिति बनाई जाएगी। जिसका काम यह सुनिश्चित करना होगा कि हर पेंशन धारक को डोरस्टेप असिस्टेंस यानी घर-घर जाकर सहायता मुहैया कराई जाए।
दिल्ली में 4.5 लाख बुजुर्गों को मिलती है पेंशन
दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़े 4.5 लाख से अधिक बुजुर्गों को दिल्ली सरकार पेंशन देती है। जिसमें 60 से 69 वर्ष के आयु वाले व्यक्तियों को 2 हजार रुपये प्रति माह और 70 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को 2,500 रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है। इसमें भी अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों को प्रति माह 500 रुपये अतिरिक्त राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार 1.5 लाख दिव्यांगजनों को भी 2,500 रुपये मासिक पेंशन देती है।
  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग