सराय काले खां को जाम मुक्त बनाने के लिए T-जंक्शन पर नया फ्लाईओवर बना रही केजरीवाल सरकार

तय समय से आगे चल रहा है सराय काले खां फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जुलाई में जनता को समर्पित करेंगे
नए फ्लाईओवर के बनने से रिंग रोड पर स्थित सराय काले खां टी-जंक्शन बनेगा सिग्नल फ्री कॉरिडोर इससे यात्रियों के समय की बचत होगी ईंधन की खपत भी कम होगी
फ्लाईओवर के बनने से रिंग रोड पर यातायात होगा सुगम प्रतिदिन 5 टन CO2 का उत्सर्जन कम होगा, सालाना लोगों के 19 करोड़ रूपये को बचत होगी मात्र 2.5 साल में निकल जाएगी प्रोजेक्ट की कुल लागत
643 मीटर लम्बा 3 लेन का यह फ्लाईओवर जुलाई तक बनकर होगा तैयार, फ्लाईओवर बनने के बाद रोजाना आईटीओ से आश्रम जाने वाले वाले लाखों वाहनों को जाम से मिलेगा निजात
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार सराय काले खां टी-जंक्शन को जाममुक्त बनाने के लिए यहाँ एक फ्लाईओवर का निर्माण करवा रही है| आईटीओ से आश्रम जाने वाले वाहनों के लिए बनाया जा रहे  643 मीटर लम्बे 3 लेन के इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अपने तय समय से 1 महीने आगे चल रहा है और इसे जुलाई में जनता को समर्पित कर दिया जायेगा| मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारीयों के साथ फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का जायजा लिया| इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में और तेजी लाई जाये ताकि फ्लाईओवर को जल्द से जल्द पूरा कर इसे ट्रैफिक के लिए खोला जा सके|
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि नए फ्लाईओवर के बनने से रिंग रोड पर स्थित सराय काले खां टी-जंक्शन सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनेगा  इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और ईंधन की खपत भी कम होगी| फ्लाईओवर के बनने से रिंग रोड पर यातायात सुगम होगा और प्रतिदिन 5 टन CO2 का उत्सर्जन कम होगा| साथ ही इससे सालाना लोगों के 19 करोड़ रूपये को बचत होगी और प्रोजेक्ट की कुल लागत मात्र 2.5 सालों में निकल जाएगी| उन्होंने कहा कि 643 मीटर लम्बा 3 लेन के इस फ्लाईओवर को बनने में 1 साल का समय लगता लेकिन प्रतिबद्धता के साथ काम करते हुए पीडब्ल्यूडी इसे तय समय से एक महीने पहले ही पूरा कर रही है|  फ्लाईओवर बनने के बाद रोजाना आईटीओ से आश्रम जाने वाले वाले लाखों वाहनों को जाम से निजात मिलेगा|
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि सराय काले खां ट्रैफिक के हिसाब से दिल्ली के व्यस्ततम इलाकों में से एक है और आने वाले समय में यहां ट्रैफिक का लोड और ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि यहां पहले से ही रेलवे स्टेशन मेट्रो स्टेशन व अन्तर्राज्यीय बस अड्डा मौजूद है तथा यहां रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम बन रहा है| जिससे सराय काले खां एक अनूठे ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा इसलिए यहां ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए आज यहां हम फ्लाईओवर का निर्माण कर रहे है|
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि वर्तमान में यहां आश्रम से आईटीओ की ओर जाने वाले यातायात के लिए  मौजूदा फ्लाईओवर है लेकिन इसके वपरीत दिशा से आईटीओ से आश्रम की ओर जाने वाले यातायात को यहां टी-जंक्शन पर रेड-लाइट पर रुकना होता है जिससे यहां जाम की समस्या उत्पन्न होती है| 643 मीटर लम्बे 3 लेन के इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद यात्रियों को इस जाम से निजात मिलेगा| साथ ही   निर्माण किया जाएगा| साथ ही यहां मौजूदा सड़क के चौड़ीकरण, उसके सुदृढ़ीकरण, पैदल यात्रियों के लिए फूटपाथ को बेहतर बनाने के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा|
फ्लाईओवर की विशेषताएं व इससे होने वाले फायदे
फ्लाईओवर की कुल लम्बाई 643 मीटर
3 लेन का होगा फ्लाईओवर
फ्लाईओवर के निर्माण से सराय काले खां टी-जंक्शन बनेगा जाममुक्त
फ्लाईओवर के बनने से रोजाना 5 टन कार्बन गैस का उत्सर्जन होगा कम
सालाना लोगों के 19 करोड़ रूपये की होगी बचत
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन