ईमानदार सीईओ के सामने नहीं टिक पाया कुख्यात लेखपाल

राजेश बैरागी की कलम से

Eros Times: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कुख्यात लेखपाल वीपेंदर प्रताप सिंह यादव को के नए सीईओ रवि कुमार एनजी ने लाईन हाजिर कर दिया है। उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए मूल विभाग को पत्र लिखा गया है।
कार्यभार संभालने के बाद प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की घोषणा करने वाले नये सीईओ रवि कुमार एनजी ने शुरुआत कर दी है। किसानों और आम जनता को अपने दुष्चक्रों में फंसाकर परेशान करने वाले कुख्यात लेखपाल वीपेंदर प्रताप सिंह यादव से सीईओ के निर्देश पर सारा कामकाज छीन लिया गया है। उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्राधिकरण से उसके मूल राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त लेखपाल यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण में तैनाती के दौरान भी अनावश्यक भूमि खरीद घोटाले में आरोपी रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर आने के साथ ही उसने किसानों और अन्य लोगों के मामलों को उलझाना शुरू कर दिया था।वह पीड़ित किसानों और दूसरे लोगों को रिश्वत से काम कराने के फायदे गिनाता था। इस संबंध में लगभग तीन महीने पहले भी मेरे द्वारा उक्त लेखपाल के कारनामों को उजागर किया गया था।इसी सप्ताह एक बार फिर उक्त लेखपाल के द्वारा लोगों को प्रताड़ित किए जाने संबंधी समाचार प्रकाशित हो रहे थे। आंदोलन कर रहे किसानों ने मुख्यमंत्री तक से उसकी शिकायत की गई थी जिसपर जांच चल रही है। उसे संरक्षण देने वाले एक एसडीएम के विरुद्ध भी जांच जारी है। सीईओ रवि कुमार एनजी ने फीडबैक लेने के बाद उक्त लेखपाल से समस्त कार्य वापस लेने और उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित