नोएडा:EROS TIMES: उक्त कथन जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जनसंवाद एंव 64.7 अतिरिक्त प्रतिकर के चैकों का वितरण व 01 करोड 21 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित होने वाले विकास कार्यों के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा, कि उत्तर प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नही है, उसी को देखते हुए जेवर विधानसभा में करोडों रूपये के कार्य प्रगति पर हैं तथा आगे भी मेरा प्रयास होगा कि मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरू।
जिला पंचायत निधि से जेवर ब्लाॅक के गांव कानीगढी में 76 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित कानीगढी को बांध से जोडने वाले मार्ग का शुभारम्भ केन्द्रीय मंत्री मा0 महेश शर्मा व जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया, पूरननगर में पंडित पूरनचंद शर्मा ने 19 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित होन वाले मार्ग का शुभारम्भ किया व सिवारा गांव में 26 लाख रूपये से निर्मित मार्ग की छोटी-छोटी बच्च्यिों के साथ गांव वालों को प्राइमरी स्कूल से शिव मन्दिर तक की सौगात मिली।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने तीनों गांवों में जनसंवाद के माध्यम से जनसमस्याओं को सुना तथा ज्यादातर का मौके पर ही निराकरण किया।
इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह प्रधान, धर्मेन्द्र सिवाच, सतपाल सिंह तालान, उदयवीर सिंह, नीरज गोयल, डा0 चन्दरसिंह, बाॅबी शर्मा, धर्मेन्द्र भाटी, व्यास, हिमांशु गर्ग, संजय पारासर, अशोक शर्मा, लाला फौजी, अशोक प्रधान, सुशील शर्मा, प्रिंस भारद्वाज, दिनेश शर्मा व सुनील मास्टर लोग मौजूद रहे।इससे पहले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गावं मिर्जापुर, आछेपुर व चांदपुर में 64.7 अतिरिक्त प्रतिकर मुआवजे के चैकों का वितरण किया।






