24 घंटे में नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा: शातिर मोबाइल-लैपटॉप चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल, 6 लैपटॉप और चोरी की बाइक बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, 7 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 12,500 रुपये नकद तथा एक अवैध फोल्डिंग चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में पीजी, किराये के मकानों और फ्लैटों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-128 स्थित शाहपुर गांव निवासी विशाल आडभाई ने थाना सेक्टर-126 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कमरे का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर चार लैपटॉप, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान 1/2 जुलाई की रात करीब 2:20 बजे ग्राम गढ़ी शाहपुर के सामने पुश्ता रोड, सेक्टर-131 से आरोपी बालन गोविन्दन (36 वर्ष) निवासी तिरुपत्तूर, तमिलनाडु को गिरफ्तार कर लिया गया।

कई मामलों का चोरी का सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से सेक्टर-126, सेक्टर-113 और थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में दर्ज विभिन्न चोरी के मामलों से संबंधित सामान बरामद हुआ। बरामदगी में चार लैपटॉप, दो एप्पल आईफोन, अन्य मोबाइल फोन, चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, नकदी, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से एक अवैध फोल्डिंग चाकू भी मिला।

ऐसे देता था चोरी की वारदातों को अंजाम

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों तक पीजी, किराये के मकानों और फ्लैटों की रेकी करता था। जिन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती या कमरे खुले मिलते, वहां मौका पाकर मोबाइल, लैपटॉप, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से रेकी करता था और कई बार अपनी पहचान छिपाने के लिए रैपिडो और ओला जैसी ऐप आधारित बाइक सेवाओं का भी इस्तेमाल करता था। चोरी के मोबाइल और लैपटॉप वह राह चलते लोगों को कम कीमत पर बेच देता था या पार्सल के जरिए अपने गृह राज्य तमिलनाडु भेज देता था।

अन्य मामलों की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सेक्टर-126, सेक्टर-113 और थाना एक्सप्रेसवे में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामद अन्य मोबाइल और लैपटॉप के संबंध में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से मिलान कराया जा रहा है। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 3 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 17 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 39 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 19 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 7 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 24 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस