नोएडा डायबिटीज फोरम ने निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगाकर 2000 हज़ार से अधिक लोगों को पहुँचाया लाभ

निःशुल्क मेगा कैंप का हुआ आयोजन, दो हजार से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ की कराई जाँच।

Eros Times:– नोएडा डायबिटीज फोरम ने आज नोएडा के सेक्टर – 12 स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में सामाजिक संगठन व आर डब्लू ए के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जिसमें दो हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ शिविर में पहुँचकर अपनी स्वास्थ संबंधी जाँच कराई। इस स्वास्थ शिविर के दौरान लोगों की ब्लड ग्लूकोज, ब्लड प्रेशर, लंग्स टेस्ट, पी.फ.टी, न्यूरोपैथी, बॉडी मास इंडेक्स, ई.सी.जी.,फाइब्रो स्कैन, एच.बी.ए.1सी, लिपीड, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, ऑख-कान-गला की जांच की जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ जाँच शिविर का जायजा लेने क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह पहुँचे।

आपको बता दें कि नोएडा डायबिटिक फोरम लोगों को डायबिटीज के बारे में शिक्षित करने और जागरूक करने के संकल्प के साथ हर महीने के तीसरे रविवार को सामाजिक संगठन और आर.डब्ल्यू.ए. के साथ मिलकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता है। वही नवंबर माह डायबिटीज माह के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर -12 नोएडा, में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह 9 बजे आरंभ हुआ और समाप्त होने 2 हज़ार से अधिक लोगों की ब्लड ग्लूकोज, ब्लड प्रेशर, लंग्स टेस्ट, पी.फ.टी, न्यूरोपैथी, बॉडी मास इंडेक्स, ई.सी.जी.,फाइब्रो स्कैन, एच.बी.ए.1सी, लिपीड, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, ऑख-कान-गला की जांच की की जांच की गई। यह जानकारी नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. जी. सी. वैष्णव और पंकज जिंदल ने दीं।

इस अवसर नोएडा डायिबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. वैष्णजव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक ऐसी बीमारी है जो लाइफस्टाइल और खानपान के दुष्प्रभाव के कारण फैलती है, आज की लाइफस्टाइल और खान-पान जिसमें जंक फूड, कोला कल्चर, कंप्यूटर कल्चर और तनाव बच्चों में डायबिटीज को बढ़ा रहा है बचपन पर डायबिटीज का साया दिखाई देने लगा है शहर के स्कूलों के तीन प्रतिशत बच्चे डायबिटीज की चपेट में है.जबकि17 प्रतिशत मोटापे व ओवरवेट का शिकार है।

डॉ . जी.सी. वैष्णव ने बताया कि विश्व में इस समय सबसे ज्यादा डायबिटीज के रोगी चीन में है. दूसरे नंबर पर भारत है. 2033 तक हम दुनिया में भी नंबर एक पर हो जायेंगे. नोएडा डायबिटीज फोरम के अध्यक्ष डॉक्टर जी सी वैष्णव ने कहा कि प्रदूषण का प्रभाव भी डायबिटीज रोग पर दिखाई देने लगा है। क्योंकि प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों से बचने अक्सर घरों से नहीं निकलने सलाह देते है, जिसके कारण ऐसा देखा गया है कि रोगियों की संख्या बढ़ रही है.

नोएडा डायिबिटिक फोरम के महासचिव पंकज जिंदल ने बताया कि निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप के आयोजन में लोगों और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग सदा मिलता रहता है इस शिविर में नोएडा के जाने माने अस्पताल कैलाश, यर्थात, मेट्रो, फ्लिक्स, सुमित्रा, प्रकाश, निओ, मानस, मदरलैंड, आई केयर,रीना केयर डायलिसिस, इंडो गल्फ और विनायक के 40 से ज्यादा डॉक्टर ने लोगों की जांच की.और 20 से ज्यादा दवा कंपनियां दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया है
फोरम के चेयरमैन प्रताप मेहता ने बताया कि निशुल्क मेगा स्वास्थ मेला के समापन पर डॉक्टरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया । नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य मेला के आयोजन को सफल बनाने में डॉ. कौशिक, डॉ. विनोद, संजय शर्मा, प्रताप मेहता, एनआईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन, राजीव अजवानी, संतोष, विनय शर्मा ने भी अपना सहयोग दिया।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

    नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 24 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला