सीएम से मिले नाइजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले, सरकारी स्कूलों-अस्पतालों की जमकर की तारीफ

सीएम केजरीवाल से मिले भारत में नाइजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले, दिल्ली के सरकारी स्कूलों-अस्पतालों की जमकर की तारीफ

दिल्ली के सरकारी स्कूल-अस्पताल बहुत शानदार हैं, मैं इनका दौरा कर दिल्ली के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल को समझना चाहता हूं- अहमद सुले

भारत में नाइजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले ने सीएम केजरीवाल से दिल्ली में हो रहे जनहित के ढेरों काम को करने का राज पूछा

सीएम केजरीवाल ने बताया, “अगर भ्रष्टाचार पर लगाम, फिजूलखर्ची पर रोक और क्षमतावान कार्य पद्धति है तो सरकार में संसाधन की कमी नहीं”

इसी मंत्र को अपनाकर दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो सकें विश्वस्तरीय काम

पंजाब में भी “आप” सरकार ने जनहित के काम शुरू कर दिए हैं और महज एक साल में 650 मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं

Eros Times: भारत में नाइजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले से गुरुवार को दिल्ली के अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दिल्ली सचिवालय में हुई बैठक के दौरान अहमद सुले ने दिल्ली की शिक्षा-स्वास्थ्य क्रांति की खुले मन से तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल-अस्पताल बहुत शानदार हैं। मैं इनका दौरा कर दिल्ली के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल को समझना चाहता हूं। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने यथाशीघ्र स्कूल-अस्पताल के दौरे का समय तय करने का भरोसा दिया। वहीं, नाइजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले ने सीएम केजरीवाल से दिल्ली में हो रहे जनहित के ढेरों काम को करने का राज पूछा तो सीएम ने बताया कि भ्रष्टाचार पर लगाम, फिजूलखर्ची पर रोक और क्षमतावान कार्य पद्धति है तो जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार में संसाधन की कमी नहीं है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी और डीडीसी के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह भी मौजूद रहे।

भारत में नाइजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले ने सीएम अरविंद केजरीवाल मुलाकात कर शिक्षा-स्वास्थ्य समेत अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दिल्ली के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल से प्रभावित हाई कमिश्नर अहमद सुले ने सीएम से पूछा कि सरकारी स्कूलों में इतना क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए क्या रणनीति अपनाई? इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जब हम सरकार में आए तभी से हमारा मुख्य फोकस सरकारी स्कूल हैं। हम सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए हम शुरूआत से ही अपने कुल बजट का करीब 25 फीसद हिस्सा शिक्षा पर खर्च करते हैं। सरकारी स्कूलों को शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर दिया और कई स्कूलों में स्विमिंग पूल भी बने हैं। आज सरकारी स्कूलों के रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर आ रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि करीब से गरीब बच्चे को भी विश्वस्तरीय शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वो अपनी जिंदगी में कामयाब होकर अपने परिवार के साथ-साथ देश के विकास में अपना योगदान दे सके।

इस दौरान मौजूद शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलाव को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि हमने सरकारी स्कूलों की दुर्दाशा को दुरुस्त करने के लिए क्रमवार कदम उठाए। पहले हमने स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक करने का निर्णय लिया। स्कूलों की नई शानदार बिल्डिंग बनवाई। स्कूलों डिजिटल क्लासरूम, मनोरंजन के साधन आदि सुविधाएं उपलब्ध है और बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा दी जा रही है।दिल्ली के सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर है। 

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्ली में कई मल्टी और सुपर मल्टी स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल हैं। हमने इन सरकारी अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त किया। दिल्ली में प्राइमरी हेल्थ केयर सुविधाओं के अभाव को देखते हुए मोहल्ला क्लीनिक बनाए। अब तक हमने 550 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं, जो दिल्ली के हर इलाके में स्थित हैं। इन मोहल्ला क्लीनिक्स में छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज किया जाता है। अब लोगों को अपने घर के पास ही बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध है। सीएम ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में सभी लोगों का पूरा इलाज मुफ्त किया जाता है। पंजाब में भी हमारी सरकार है। हमने वहां एक साल के अंदर 650 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं और अभी काफी सारे मोहल्ला क्लीनिक बनाए जा रहे हैं।

भारत में नाइजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले ने सीएम से पूछा कि दिल्ली की जनता के लिए इतनी सारी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पर भारी भरकम पैसा खर्च हो रहा है। ये सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इतने पैसे की व्यवस्था कैसे कर पाते हैं? सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हमारी नई पार्टी है और राजनीति के अंदर मेरा अभी एक छोटा सा अनुभव है। इस छोटे से अनुभव में मैने पाया कि सरकार के पास संसाधनों की कमी नहीं है। यदि आप ईमानदार हैं और कुशलता से सरकार चला रहे हैं, तो जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। मैने इस छोटे कार्यकाल में पाया कि भ्रष्टाचार, अकुशलता और फिजूलखर्ची ये तीन चीजे हैं, जिसमें जनता के पैसे की बर्बादी होती है। अगर भ्रष्टाचार, अकुशलता और फिजूलखर्ची को कंट्रोल कर दिया जाए तो सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। 

इस दौरान नाइजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का दौरा करने की इच्छा जताई, ताकि वो अपने यहां भी इसका प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि हम स्कूल-अस्पतालों का दौरा कर दिल्ली के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल को समझना चाहते हैं और दिल्ली के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं दिल्ली में हूं और आपसे मिलने का मौका मिला। इस पर सीएम ने भी कहा कि मुझे भी आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का दौरा करने के लिए हम जल्द ही समय तय करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला