सदियो सदियो याद किए जाएँगे नेता जी मुलायम सिंह यादव, विभिन्न जन कल्याण कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Eros Times: नोएडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह यादव की 85 वी जयंती नोएडा मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़ी ही गरम जोशी के साथ मनायी गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नोएडा सेक्टर 70 में मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए हवन भंडारे व हज़ारो कंबलो के वितरण का आयोजन किया पार्टी के कार्यकर्ताओं की आँखें मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए नम दिखायी दी।

इस मोके पर मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने कहा कि नेता जी ने सिखाया की हमेशा ज़रूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि नेता जी पूरे हिंदुस्तान के नेता थे।

कार्यक्रम का आयोजन सपा प्रदेश सचिव राकेश यादव पूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव पूर्व ज़िला अध्यक्ष प्रताप चौहान, वरिष्ठ नेता दिनेश प्रधान, सुंदर यादव वरिष्ठ नेता महेश यादव सतपाल नेता जी रवि शर्मा प्रदेश सचिव विनोद यादव के द्वारा किया गया।

सपा नोएडा महानगर ने किया विभिन्न जन कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन –

नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

नोएडा महानगर संगठन द्वारा सबसे पहले जिला अस्पताल सेक्टर 39 में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने बताया कि कल एक प्रतिष्ठित अखबार ने खबर प्रकाशित की थी कि जिला अस्पताल में मात्र 11 यूनिट ही खून उपलब्ध है जिससे आम लोग लोगों के इलाज में संकट की स्थिति पैदा हो गई है। इसलिए  आज समाजवादी साथियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा रक्तदान किया गया ताकि आम लोगों की ईलाज में ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके।

इस अवसर पर जिला अस्पताल की सीएमएस रेनू अग्रवाल वह ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर लावण्या भी मौजूद रहे।

रक्तदान करने वाले मुख्य लोगों में डॉक्टर आश्रय गुप्ता, विकास यादव, गौरव चाचरा, बबलू चौहान, बबली शर्मा, योगेश भाटी, उदयवीर प्रधान,मुकेश यादव ,रामवीर यादव ,सतवीर यादव, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार, ज्योति सिंह, सत्येंद्र शर्मा, जगबीर, धनराज, नरेश, मोंटी, सुमित गुप्ता, सोनू कुमार ,अमित शर्मा, प्रेम सिंह, शामिल रहे।

उसके पश्चात नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर 16 स्थित जेजे कॉलोनी में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव व सुनील चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीब ,मजलूम, बेसहारा की आवाज उठाने का काम किया।

उसके बाद नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर 55 स्थित वृद्धा आश्रम में उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। महानगर उपाध्यक्ष अजब प्रधान पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद तसलीम व वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव, भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व भारत के रक्षा मंत्री रहे।

उसके पश्चात नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर 100 स्थित वोड़ा महादेव मंदिर के निकट विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में फकीर चंद नागर,सुबे यादव, मोहम्मद नौशाद, मुकेश प्रधान, नीतीश बसोया, वीरपाल प्रधान, वीरपाल अवाना, विपिन अग्रवाल,गौरव कुमार यादव, कुलभूषण शर्मा, राहुल अवाना,अरविंद चौहान, कवित गुर्जर, मुमताज आलम, अतुल यादव, जयवीर बाबा, भीष्म यादव , बिल्लू सैफी, सौरभ चौहान ,राणा मुखर्जी, विपिन, उदय सिंह, मिथलेश पाल, रविंद्र यादव, भानु प्रताप, देवेंद्र गुर्जर, प्रेम सिंह, पिंटू शर्मा, रोहित यादव, प्रमोद यादव, गुलजार अल्वी,रविंद्र गौतम ,सतवीर गौतम, रविंद्र पतवारी, विनोद चौहान, हरिकिशन शर्मा, बालकिशन शर्मा, सरताज यादव, आकाश यादव, कुलदीप चौहान ,रोहित पंडित, आरिफ सैफी, वीरेंद्र चौहान, सिकंदर पासवान, मनोज प्रजापति, विकास, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला