एनसीसी ने देश के युवाओं में पैदा की देशभक्ति की चिंगारी-उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

एनसीसी देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है; एनसीसी की यूनिफार्म और एनसीसी में होना सही समय पर युवाओं में भरता है देशभक्ति का भाव.

गणतंत्र दिवस कैंप में अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर देश के सर्वश्रेष्ठ कैडेट,सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार सहित कई खिताब जीतकर दिल्ली के एनसीसी कैडेट्स ने दिल्ली को किया गौरवान्वित-मनीष सिसोदिया

रोहिणी में शानदार एनसीसी भवन तैयार करने के बाद अब केजरीवाल सरकार वहां देश का पहला एनसीसी अंडरग्राउंड फायरिंग रेंज तैयार करवा रही है!

स्कूल-कॉलेज के दिनों में एनसीसी से मेरे अन्दर देशभक्ति और अनुशासन का भाव पैदा हुआ; मेरे अन्दर आज देश के लिए कुछ कर गुजरने का जो जज्बा है उसमें एनसीसी का बहुत बड़ा योगदान है-मनीष सिसोदिया

उप्मुख्य्म्मंत्री ने दिए निर्देश-शिक्षा विभाग स्कूलों में एनसीसी के लिए बनाए फण्ड हेड ताकि आगामी बजट वर्ष से दिल्ली सरकार के स्कूलों में एनसीसी से जुडी जरूरतों के लिए न हो पैसों की कमी

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गणतंत्र दिवस कैंप में अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर दिल्ली का मान बढ़ाने वाले एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

EROS TIMES: नई दिल्ली/एनसीसी ने बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की चिंगारी पैदा करने का काम किया है| एनसीसी की यूनिफार्म और एनसीसी में होना सही समय पर युवाओं में देशभक्ति भरता है| क्योंकि जब एक युवा अपने भविष्य के लिए सोच रहा होता है तो उसी समय वो एमसीसी में रहते हुए अपने भविष्य को देश की बेहतरी के साथ जोड़कर देखता है|” उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने ये बातें गुरुवार को गणतंत्र दिवस कैंप में अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर दिल्ली का मान बढ़ाने वाले एनसीसी कैडेट्स से संवाद के दौरान कही|  इस मौके पर श्री सिसोदिया ने कहा कि मुझे गर्व है कि एनसीसी के माध्यम से देश के युवा अनुशासन और समर्पण के साथ तैयार हो रहे है| उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर देश के सर्वश्रेष्ठ कैडेट,सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार सहित कई खिताब जीतकर दिल्ली के एनसीसी कैडेट्स ने हमे और भी गौरवान्वित किया है।

बता दे कि गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के एनसीसी कैडेट्स के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने गणतंत्र दिवस कैंप में शामिल होकर दिल्ली के लिए पुरस्कार जीतने वाले 30 कैडेट्स को सम्मानित किया व उनसे संवाद किया|  इस कार्यक्रम में एनसीसी के एडीजी मेजर.जनरल एसपी विश्वासराव, शिक्षा सचिव अशोक कुमार सहित एनसीसी के अधिकारी व कैडेट्स मौजूद रहे|

इस मौके पर श्री सिसोदिया ने कहा कि हमारे लिए ये बेहद गर्व की बात है कि हमारे एनसीसी कैडेट्स ने पूरे देश में दिल्ली का मान बढाने का काम किया है| मुझे गर्व है कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में हम दिल्ली के अपने एनसीसी कैडेट्स के लिए शानदार सुविधाएँ उपलब्ध करवा पा रहे है| इन शानदार सुविधाओं और अपनी कड़ी मेहनत व ट्रेनिंग के बदौलत हमारे कैडेट्स हर दिल्ली वाले का मान बढ़ा रहे है|

स्कूल और कॉलेज के दिनों के अपने एनसीसी के यादों को साझा करते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि, एनसीसी के कैडेट्स को यूनिफार्म में देखकर मुझे अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों की याद आती है जब  एनसीसी की यूनिफार्म पहन मार्च करने का मौका मिलता था, परेड करने का मौका मिलता था उस दौरान मेरे व्यक्तित्व में जो चीजें विकसित हुई वो आज भी मौजूद है| उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास में बहुत सारी चीजों का योगदान होता है और एनसीसी से मेरे अन्दर देशभक्ति और अनुशासन का भाव पैदा हुआ| उन्होंने कहा कि मेरे अन्दर आज देश के लिए कुछ कर गुजरने का जो जज्बा है उसमें एनसीसी का एक बहुत बड़ा योगदान है|

गणतंत्र दिवस कैंप के अपने अनुभव साझा करते हुए एनसीसी कैडेट शिवम ने कहा, “एनसीसी ने मुझे अपने जीवन को अनुशासित करना और भविष्य में अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक सचेत रहना सिखाया है। यह जरुरी नहीं है कि एनसीसी से हर कोई आर्म्ड फोर्सेज में पहुंच सकता है, लेकिन फिर भी, एनसीसी में प्रशिक्षण और अनुभव के माध्यम से हमें देश और इसके लोगों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास हुआ है।

कैडेट अनुष्का राठी ने साझा किया कि एनसीसी के अनुभव ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है। एनसीसी के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों ने उन्हें राष्ट्र और इसके लोगों के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में अधिक जागरूक बनाया है। उन्होंने कहा, “एनसीसी ने मेरे भीतर देशभक्ति की सच्ची भावना को भी जगाया है।”

केजरीवाल सरकार द्वारा रोहिणी में शानदार एनसीसी भवन बनवाने के लिए एनसीसी के अधिकारीयों ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार ने दिल्ली एनसीसी के लिए रोहिणी में शानदार एनसीसी भवन तैयार करवाया गया है| ये एनसीसी भवन और यहाँ मौजूद अत्याधुनिक सुविधाओं की बदौलत हम अपने कैडेट्स को शानदार ट्रेनिंग दे पा रहे है|

बता दे कि केजरीवाल सरकार रोहिणी स्थित एनसीसी भवन में एनसीसी के क्षेत्र में देश का पहला अत्याधुनिक अंडरग्राउंड फायरिंग रेंज बनवा रही है जो 3 करोड़ रूपये की लागत से तैयार हो रहा है| देशभर में एनसीसी के सभी 17 डायरेक्टरेट में यह पहला अंडर ग्राउंड फायरिंग रेंज होगा|

उपमुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान दिल्ली के नेवल एनसीसी यूनिट के अधिकारीयों ने नेवल विंग के लिए जरुरी कुछ सुविधाओं के विषय में साझा किया जिसपर तुरंत संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी और बाढ़ तथा सिंचाई नियंत्रण विभाग शुक्रवार को एक संयुक्त निरीक्षण करे और दिल्ली एनसीसी के नेवल विंग की जरूरतों को तुरंत पूरा करने का काम करें| बता दे कि उपमुख्यमंत्री स्वयं भी इस निरीक्षण में शामिल होंगे|

दिल्ली में एनसीसी को और बेहतर बनाने के केजरीवाल सरकार के विज़न के तहत उपमुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि स्कूलों में एनसीसी के लिए कभी फंड की दिक्कत न हो इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक फण्ड का नया हेड बनाया जाये ताकि आगामी बजट वर्ष से दिल्ली सरकार के स्कूलों में एनसीसी से जुडी जरूरतों के लिए पैसा उपलब्ध हो सकें|

उल्लेखनीय है कि वार्षिक गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) हर साल परेड ग्राउंड, दिल्ली छावनी में आयोजित किया जाता है, जहां छात्र सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय एकता जागरूकता कार्यक्रमों और संस्थागत प्रशिक्षण सहित कई गतिविधियों में भाग लेते हैं। इस वर्ष दिल्ली एनसीसी निदेशालय के कुल 116 कैडेटों ने एनसीसी कैडेटों के गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लिया था। इनमें से 39 लड़कियां और 77 लड़के थे। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर परेड में 18 कैडेटों ने भाग लिया, 7 कैडेटों को गार्ड ऑफ ऑनर के लिए चुना गया, एनसीसी दिल्ली निदेशालय के 9 कैडेटों ने सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा की, दिल्ली निदेशालय के 40 एनसीसी कैडेटों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया, और 34 कैडेटों ने भाग लिया दिल्ली निदेशालय से 28 जनवरी, 2023 को आयोजित पीएम रैली का हिस्सा थे।

NCC दिल्ली निदेशालय की वर्तमान में 421 स्कूलों और 88 कॉलेजों में एनसीसी यूनिट हैं जिनमें जूनियर और सीनियर विंग सहित 42,245 कैडेट हैं।

***
  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 24 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित