स्टार कास्ट के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया ‘जीनियस’ का प्रमोशन

दिल्ली:EROS TIMES: ‘जीनियस : दिल की लड़ाई दिमाग से’… जी हां, यही नाम है ‘गदर : एक प्रेम कथा’ जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म बना चुके निर्देशक अनिल शर्मा की आगामी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म का, जिसके जरिये अपने वे बेटे उत्कर्ष शर्मा को एक्टिंग की दुनिया में लॉन्च कर रहे हैं।

अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में डायरेक्टर अनिल शर्मा फिल्म के कलाकारों नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उत्कर्ष शर्मा, इशिता चौहान के साथ राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां होटल ली मेरिडियन में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मीडिया के साथ मुखातिब हुई और अपने विचार साझा किए। बता दें कि फिल्म के हीरो उत्कर्ष शर्मा की बतौर एक्टर यह पहली फिल्म है।
हालांकि, इससे पहलने लोगों ने बतौर बाल कलाकार उन्हें पिता की ही फिल्म ‘गदर’ में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे की भूमिका में देखा था।

इस फिल्म के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दकी ने कहा, ‘यह अनिल सर के साथ मेरी पहली फिल्म है और मुझे वास्तव में बहुत ही अच्छा अनुभव हासिल हुआ। मैं लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहता था, जबकि अब जाकर मुझे यह मौका मिला है।’
उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा से अपने जीवन में इस तरह की फिल्म करना चाहता था। मैंने कुछ फिल्मों में खलनायक भूमिका निभाई है, लेकिन इस बार मैं एक अलग तरीके से खलनायक की भूमिका निभा रहा हूं। इस फिल्म में मेरा चरित्र मेरी हाल की फिल्मों से बहुत अलग है।’
अपनी इस फिल्म के बारे में डयरेक्टर अनिल श्शर्मा ने कहा, ‘‘जीनियस’ दो प्रतिभाशाली दिमाग की कहानी है। एक युवा और बुद्धिमान रॉ एजेंट (उत्कर्ष शर्मा) अपने प्यार (इशिता चौहान) के साथ शांतिपूर्वक जीवन बिता रहा है।

उसकी शांति तब भंग हो जाती है, जब राह में एक चालाक जीनियस (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) आ खड़ा होता है। इन दोनों के संघर्ष से रोमांच और एक्शन की चिंगारियां निकलती हैं। फिल्म में संगीत और रोमांस भी है। यानी, ’दिल की लड़ाई दिमाग से’ को ’जीनियस’ में दर्शाया गया है।’
फिल्म में काम करने के अनुभवों के बारे में उत्कर्ष ने कहा, ‘नवाजुद्दीन सर के साथ काम करना सपने के साकार होने जैसा है। मैं उनका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं और वास्तव में उनके साथ काम करना पसंद करता हूं। मैं अपनी फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरे पिता ने मुझे शूटिंग के दौरान निर्देशित किया था और मैंने अपने पिता और नवाजुद्दीन सर से बहुत कुछ सीखा है।’

फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में मिथुन चक्रवर्ती, आयशा जुल्का, इशिता चौहान, पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी भी शामिल हैं। अनिल शर्मा प्रोडक्शन और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां