शिक्षा में राष्ट्रीय भावना को स्थान दिया जाए -आचार्या श्रुति सेतिया

राष्ट्रीयता की आवश्यकता” विषय पर गोष्ठी संपन्न*
शिक्षा में राष्ट्रीय भावना को स्थान दिया जाए -आचार्या श्रुति सेतिया*
राष्ट्र के प्रति समर्पण ही राष्ट्रीयता है-अनिल आर्य*
EROS TIMES: गाजियाबाद,बुधवार 3 जुलाई 2024,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “राष्ट्रीयता की आवश्यकता” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह कोरोना काल से 659 वाँ वेबिनार था।
वैदिक प्रवक्ता आचार्या श्रुति सेतिया ने कहा कि राष्ट्रीयता एक सामाजिक,सांस्कृतिक और राजनीतिक अवधारणा है जो किसी व्यक्ति या समूह की अपने देश और उसके नागरिकों के प्रति जुड़ाव,गर्व और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इसमें एक साझा इतिहास,संस्कृति,भाषा और परम्परा के आधार पर एकता और पहचान की भावना शामिल होती है।राष्ट्रीयता दिलों की वह एकता है जो एक बार बनने के बाद कभी खंडित नहीं होती।राष्ट्रीयता की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि यह एकता,पहचान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है।  राष्ट्रीयता से लोग अपने देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी महसूस करते हैं जिससे समाज में सामूहिक सुरक्षा,विकास और शांति सुनिश्चित हो सकती है।
राष्ट्रीयता की भावना नागरिकों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत्त रहने के लिए प्रेरित करती है।अतः राष्ट्रीयता की भावना के लिए राष्ट्र के नागरिकों की स्थिति महत्वपूर्ण है।
मुख्य अतिथि शशि कस्तूरिया व अध्यक्ष कृष्णा पाहुजा ने नयी पीढ़ी में राष्ट्रीयता की भावना भरने का आह्वान किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा व सर्वस्व अर्पण ही राष्ट्रीयता की कसौटी है।
राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
गायिका पिंकी आर्य, प्रवीना ठक्कर, रविन्द्र गुप्ता, रचना वर्मा, संतोष धर, नरेंद्र आर्य सुमन, उषा सूद, रजनी गर्ग, सुधीर बंसल, सुनीता अरोड़ा आदि ने भजन सुनाए।
  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां