सतत विकास लक्ष्यों – एक बहुविषयक प्रवेश पर राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

EROS TIMES: नोएडा एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स द्वारा छात्रों को अर्थव्यस्था में सतत विकास लक्ष्यों की भूमिका की जानकारी प्रदान करने के लिए ‘‘सतत विकास लक्ष्यों . एक बहुविषयक प्रवेश’’  विषय पर दो दिवसीय छठवें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का शुभांरभ एवरएनवायरो रिर्सोस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के ईएसजी प्रमुख संदीप श्रीवास्तव, पीएचडी चेंबर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्री के वरिष्ठ अर्थशास्त्री डा एस पी शर्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कोरपोरेट अफेयर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव और एमिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की संयुक्त प्रशासक डा कविता इंदापुरकर द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न अकादमिक, उद्यमी और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे है।नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स द्वारा छात्रों को अर्थव्यस्था में सतत विकास लक्ष्यों की भूमिका की जानकारी प्रदान करने के लिए ‘‘सतत विकास लक्ष्यों . एक बहुविषयक प्रवेश’’  विषय पर दो दिवसीय छठवें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का शुभांरभ एवरएनवायरो रिर्सोस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के ईएसजी प्रमुख संदीप श्रीवास्तव, पीएचडी चेंबर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्री के वरिष्ठ अर्थशास्त्री डा एस पी शर्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कोरपोरेट अफेयर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव और एमिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की संयुक्त प्रशासक डा कविता इंदापुरकर द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न अकादमिक, उद्यमी और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे है।सम्मेलन का शुभांरभ करते हुए एवरएनवायरो रिर्सोस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के ईएसजी प्रमुख श्री संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण से जुड़े मुददे जैसे जलवायु परिवर्तन, संसाधनों की कमी, वायु प्रदूषण, बढ़ता हुआ कचरे का बोझ हमारी अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है और इसमें जनसंख्या वृद्धि भी शामिल है। जलवायु परिवर्तन से हर साल बाढ़ या सूखे के नये रिकार्ड बन रहे है, बढ़ता तापमान नई चुनौतियां विकसित कर रहा है। स्न 2050 समुद्र में मछलियों से अधिक प्लास्टिक के टुकड़े होगें। उन्होनें कहा कि 28 जुलाई 2022 तक मानवता ने उन सभी प्राकृतिक संसाधनो का उपयोग कर लिया है जिन्हे पुथ्वी सतत रूप से पुनः उत्पन्न कर सकती है। अर्थ ओवरशूट डे की गणना के अनुसार शेष वर्ष के लिए मानव जाति पृथ्वी पर एक असतत बोझ डालेगी। संसाधनों की क्षमता सतत विकास का मुख्य तत्व है।

 

सतत विकास लक्ष्य 12 – संवहनीय खपत और उत्पादन का अर्थ सेवाओं और संबधित उत्पादों के उपयोग से है जो बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाते है और जीवन चक्र पर अपशिष्ट और प्रदूषकों का प्रभाव कम करते है। श्री श्रीवास्तव ने एवरएनवायरो रिर्सोस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यो के संर्दभ में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
पीएचडी चेंबर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्री के वरिष्ठ अर्थशास्त्री डा एस पी शर्मा ने कहा कि हमें अर्थव्यवस्था लक्ष्य के सतत विकास को समझना होगा। आजादी के उपरांत, नवसुधारों, औद्योगिकरण, उदारीकरण ने हमारी अर्थव्यवस्था को गती प्रदान की और आज हम विश्व की सबसे तेजी से बढ़़ती हुई अर्थव्यवस्था है। लचीलापन और स्थायित्व किसी भी अर्थव्यवस्था के आरएनए और डीएनए है। वर्तमान में सरकार सहित सभी निजी और अन्य संस्थान हरित विकास के लिए प्रयास कर रहे और परिणामस्वरूप हरित तकनीकी के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। सतत विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने पर ध्यान केन्द्रीत किया जा रहा है। छात्रों को अर्थव्यस्था के साथ हरित विकास के सम्मुख आने वाली चुनौतियों का निवारण करना चाहिए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कोरपोरेट अफेयर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि स्थायित्व का अर्थ भिन्न भिन्न लोगों के लिए अलग अलग होता है। सरकार ने आने वाले कुछ वर्ष सतत विकास लक्ष्यों को समर्पित किये है। सरकार, संस्थानों, आमजन आदि सभी के सहयोग से ही इस सतत विकास लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। उन्होनें बताया कि किस तरह रिलायंस उद्योग जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के साथ हरित विकास करने के लिए अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। सुश्री श्रीवास्तव ने कहा कि कोरपोरेट सोशियल रिसंपासबिलिटी से पहले व्यक्तिगत सोशियल रिसंपासबिलिटी अधिक महत्वपूर्ण है। आज भारत तकनीकी और नवाचार के माध्यम से स्थायित्व से जुड़ रहा है। उन्होनें छात्रों से कहा कि आपको अपने स्तर पर कार्बन उत्सर्जन कम करने, पर्यावरण को विकसित करने, प्रदूषण कम करने आदि क्षेत्रों मंे प्रयास करने चाहिए। छात्रों को एसडीजी के अंर्तगत निरंतर समावेशी और सतत आथर््िाक विकास  और लैगिंक समानता पर ध्यान केन्द्रीत करना चाहिए।

एमिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की संयुक्त प्रशासक डा कविता इंदापुरकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एमिटी सदैव छात्रों को भविष्य के नेतृत्व करनेवालों के रूप में तैयार करता है। अर्थव्यवस्था के विकास में सतत विकास लक्ष्यों के योगदान की जानकारी प्रदान करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस दो दिवसीय सम्मेलन के अंर्तगत सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने में लोगों का सहयोग पर परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया जिसमें साहस जीरो वेस्ट की वरिष्ठ प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री शुभ्रा दास, कारदान विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ग्रैजुएट स्टडीज की शोध व विकास की निदेशक डा नासीर उल हक वानी, आईआईटीएम की निदेशक डा रचिता राणा आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर व्यापार लोकाचार में सतत विकास और समाजिक नवाचार, सतत विकास और विपणन में प्रौद्योगिकियों को सक्षम करना विषय पर सत्रों का आयोजन किया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग