पैर में था फ्रैक्चर आपरेशन हार्ट का मरीज की मौत फोर्टिस अस्पताल पर आरोप

हरेश उपाध्याय

नोएडा: सेक्टर -62 स्थित नामचीन हाॅस्पीटल फोर्टिस के डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वजन ने बुधवार शाम जमकर हंगामा किया।उनका आरोप है कि पैर में चोट लगने के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने पैर के बजाय हार्ट का आपरेशन कर दिया। परिणाम स्वरूप मरीज की मृत्यु हो गई।हंगामे की खबर पर सेक्टर -58 कोतवाली पुलिस भी पहुंची,उसने स्वजन को शांत कराया।ज्ञातव्य हो कि गाजियाबाद के बुजुर्ग दिनेश सक्सेना शनिवार रात बेड से गिर गए थे और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उनके स्वजन ने इलाज के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

स्वजन का आरोप है कि डाक्टरों ने पैर के फ्रैक्चर का आपरेशन करने के बजाय मरीज की पहले एंजियोग्राफी जांच कराई। इसके बाद एंजियोप्लास्टी कर दी, जबकि पूर्व में मरीज की दो बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी थी।पैर का समय पर आपरेशन नहीं किया गया।आनन- फानन में मरीज को मृत घोषित कर दिया गया।स्वजन का आरोप है कि मरीज की मौत गलत आपरेशन के कारण पहले ही हो चुकी थी,डाक्टरों ने इस बात को छुपाए रखा और शव देने में आनाकानी की।उधर फोर्टिस अस्पताल प्रबंधन ने सफाई दी कि हिप फ्रैक्चर की शिकायत पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे ह्रदय,मधुमेह के साथ सीओपीडी की बीमारी थी। अतः अन्य बीमारी का इलाज पहले शुरू किया गया था। ह्रदय का आपरेशन नहीं किया गया।कोतवाली पुलिस ने बताया कि मरीज के स्वजन ने शिकायत की है।आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित