नरेन्द्र मोदी के मन की बात भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी बुथों पर सुना व देखा गया

Eros Times: गाजीपुर ‌ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सभी बुथों पर सुना व देखा गया। सुहवल मंडल के देवा बैरन गांव के बुथ संख्या 320 पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने मन की बात सुनकर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरित होकर कार्य करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा में शामिल कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता लगातार सेवा समर्पित है। उन्होंने कहा कि आगामी दो अक्टूबर को प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता तथा खादी को प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री जी ने जो आह्वान किया है उसके लिए हमें तन्मयता से लगकर कार्य करना है।

जंगीपुर विधानसभा के बुथ संख्या 284 राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पर लोकसभा संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने मन की बात कार्यक्रम को देखते हुए कहा कि भारत कि प्रतिभा और विशेषताओं को प्रोत्साहित करने मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन कि बात कार्यक्रम का बहुत बड़ा महत्व और योगदान है।आज देश की खोई और विलुप्त हो रही लोक कला, सभ्यता और संस्कृति को पुनर्जीवित करने का अवसर मिला है। प्रतिभा और कुशाग्रता को स्थान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच मे शामिल हैं।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 105 वें एपिसोड को शक्ति केंद्र व ग्रामसभा बरहट के बूथ संख्या 351 पर बूथ समिति के साथ सुने और कहा कि देश की लोक संस्कृति, लोक परम्परा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व काल में सुदृढ व मजबूत हुई है और यह प्रयास इसी तरह से चलता रहा तो आने वाले समय में भारत अपनी पुरातन संस्कृति को विश्व में स्थापित करने में सफल होगा।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के बुथ संख्या 212 कपुरपुर पर उपस्थित रहकर मन की बात सुनी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।सकरताली मे जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा तथा सरैया छावनी लाइन बुथ पर अजीत सिंह के घर पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला