मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तिरंगा यात्रा फॉर PoK

Eros Times: नई दिल्ली वो दिन दूर नहीं जब गुलाम कश्मीर (PoK) एक बार फिर से भारत का होगा। यह घोषणा लाल किले के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से जनरल वीके सिंह ने की। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक और संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने ऐलान किया कि बहुत जल्द PoK के साथ साथ ब्लूचिस्तान और सिंध भी पाक की नापाक हरकतों, बदनीयती और बहुत तेजी से चरमराती अर्थव्यवस्था के कारण अलग हो जायेगा।

रविवार का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन विशाल रैली निकाली जिसमें घोषणा की गई कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने ठाना है PoK में तिरंगा फहराना है। इसी नाते की गूंज के साथ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देश की राजधानी दिल्ली में विशाल रैली निकाली गई। 

मंच के मुख्य संरक्षण इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान की हुकूमत, हुकूमते जुल्म है जबकि भारत की सरकार और यह देश अमन और चैन का मुल्क है। हिंदुस्तान की सरकार द्वारा हिंदुस्तान का भाईचारा, अमन, शांति, तहजीब को देखते हुए PoK भारत के साथ जुड़ना चाहता है।

दूसरी तरफ, भारत सरकार के मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि वो वो दिन दूर नहीं जब PoK एक बार फिर भारत से जुड़ जाएगा। जनरल सिंह ने कहा कि अगर अंग्रेजों ने साजिश न कि होती तो कोई तरीका नहीं था जिससे PoK भारत से जाता। माउंट बेटन ने उस समय के प्रधानमंत्री को गलत सलाह देते हुए साजिश रची। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को शुरू से यह डर सताता रहा है कि PoK में रहने वाले लोग जिनके रिश्तेदार भारतीय कश्मीर में हैं वो एक बार फिर अपने रिश्तेदारों से जुड़ना चाहेंगे। इसलिए पाकिस्तान उन लोगों पर हमेशा जोर, ज्यादती करता रहता है। लेकिन वो दिन दूर नहीं जब PoK एक बार फिर से भारत के साथ होगा। उन्होंने कहा कि PoK भारत का था, है और सदा रहेगा। 

इंद्रेश कुमार ने कहा कि PoK में अभी तक पाकिस्तानी सेना के अलावा पाकिस्तान का कुछ भी नहीं है। ना तो वहां पाकिस्तान की करेंसी है ना डाक टिकट और ना ही पाकिस्तान का झंडा। वहां के लोग भारत को ही अपना मुल्क समझते हैं और भारत के साथ ही जुड़ना चाहते हैं। 

इंद्रेश कुमार ने कहा कि आम भारतवासियों की सोच है कि हमारा और आपका मजहब कुछ भी हो लेकिन हम और आप अपने पुरखों से एक थे एक हैं और एक ही रहेंगे। और यह सभी बातें PoK, ब्लूचिस्तान, सिंध को भी अच्छी तरह समझ आती है। 

इंद्रेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुकूमत और उनकी कार्यकुशलता की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय कूटनीतिक सफलता G 20 में साफ तौर पर दिखा। संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने गुलाम कश्मीर (PoK) को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया है। उन्होंने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे पर एक वीडियो में एक नक्शा भी दिखाया था, जिसमें PoK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। और सच्चाई भी यही है। 

राष्ट्रीय संयोजक शाहिद अख्तर ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने धारा 370 और 35A जैसी चीजें हटा के यह दिखाया दिया है कि भारत की सरकार कश्मीर और कश्मीरियों को अपने दिल में रखती और उनकी बेहतरी के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि आज देश ने ठान लिया है कि हमें हर कीमत पर गुलाम कश्मीर को अपने मुल्क में वापस लेना है। भारतीय और कश्मीरी मुसलमान अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हर धर्म, मजहब के लोग तरक्की, अमन और खुशहाली के रास्ते पर हैं। 

राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल ने कहा कि भारत में लोग एक दूसरे के धर्म और मजहबों की इज्जत करते हैं। यही कारण है कि भारत सभी धर्मों, समुदायों, वर्गों को लेकर दिनों दिन तरक्की के रास्ते पर चला। भारत आज चांद तक अपनी पहुंच दिखा चुका है दूसरी तरफ पाकिस्तान आज दाने दाने के लिए मोहताज है। 

इस मौके पर कश्मीर से आए फिरदौस बाबा ने कहा कि पाकिस्तान नफरत की नींव पर खड़ा हुआ है, वहां शिया सुन्नी और दूसरे फिरके की लड़ाइयां होती रहती हैं। नमाज़ पढ़ते लोगों को मस्जिदों के अंदर बम के धमाके से उड़ा दिया जाता है तो कभी गोलियों से भून दिया जाता है। जबकि दूसरी तरफ भारत सभी धर्मों को लेकर साथ चला जाता है और यही भारत की खुशहाली का राज है। 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की रैली लाल किले के रामलीला मैदान से निकल कर जैन दिगंबर मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, सुनहरी मस्जिद, गुरुद्वारा शीशगंज और सैंट स्टीफंस चर्च होते हुए वापस लाल किला वापस आई। रास्ते में PoK हमारा है हमारा है, PoK पर तिरंगा फहराना है, भारत माता की जय, PoK ने पुकारा है हिंदुस्तान हिंदुस्तान के नारे गूंजे और सभी स्थलों पर रैली का जोरदार स्वागत हुआ। रैली का हर धार्मिक स्थलों पर जोरदार स्वागत हुआ। इसमें हर धर्म और मजहब के लोगों ने शामिल हो कर एक सुर में आवाज दी कि PoK ने पुकारा है भारत भारत।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला