30 नवम्बर को लखनऊ में होगा एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन 2023, योगी आदित्यनाथ करेंगे उदघाटन

‘उद्यमी महासम्मेलन 2023’ का मुख्य विषय “Transforming MSME towards Industry 4.0 & 48” है | जिसपर विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सत्र में इसके रोडमैप पर होगी चर्चा

Eros Times: लखनऊ। इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं उप्र सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन 2023 का आयोजन इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में 30 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 09:30 बजे से होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी द्वारा किया जायेगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री उत्तर प्रदेश राकेश सचान तथा अपर मुख्य सचिव एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि ‘उद्यमी महासम्मेलन’ सभी एमएसएमई उद्यमियों के लिए उद्योग जगत के सफल उद्यमियों से मिलने एवं नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करने हेतु आईआईए की एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इस उद्यमी महासम्मेल्लन के संस्करण का मुख्य विषय ‘Transforming MSME towards Industry 4.0 & 48’ रखा गया है | जिसमे MSME क्षेत्र के विशेषज्ञों तथा एमएसएमई विभाग के उच्च पदाधिकारियों द्वारा इसकी अवधारणा को साकार करने के लिए उचित मार्गदर्शन एवं रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। तकनीकी सत्र के दौरान ओपन फोरम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को उद्यमों के बदलते स्वरुप एवं अभिनव तकनीकों से एमएसएमई को होने वाले लाभ आदि पर विचार प्रकट करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे निश्चित ही उद्यमियों को एक नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले कुछ MSMEs को अपने विशिष्ट एवं अभिनव उत्पादों को प्रदर्शनी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी के सम्मुख प्रस्तुत करने का भी अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस उद्यमी महा सम्मेलन में नोएडा से लगभग ५० उद्यमी इसमें सम्मिलित होने लखनऊ जाएँगे।

महासम्मेलन में MSME को इंडस्ट्री 4.0 के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विभिन विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिए जायेंगे, जिसमें रक्षा उत्पादन, निर्यात, उद्योग विस्तार एवं स्टार्टअप, वित्तीय प्रबंधन, ऑटोमेशन, विपणन तथा MSME हेल्थ कार्ड इत्यादि महत्त्वपूर्ण विषय शामिल होंगे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 48 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान