सांसद डा. महेश शर्मा ने त्रिपुरा उप चुनाव में झोंकी ताकत, 5 सितंबर को होगा चुनाव

गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के सांसद डा. महेश शर्मा ने त्रिपुरा में एक बार फिर अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है। डा. महेश शर्मा त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी हैं और त्रिपुरा में एक बार फिर अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है।

Eros Times: भारतीय जनता पार्टी से नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा इन दिनों त्रिपुरा में हैं। त्रिपुरा में हो रहे दो विधानसभा सीटों पर उप चुनावों को लेकर उन्होंने अपनी पूरी शक्ति पार्टी प्रत्याशियों के लगा रखी है। शुक्रवार को उन्होंने दोनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और आम जनता से से पार्टी के लिए वोट मांगे। त्रिपुरा में हो रहे दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा अपनी पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। उप चुनाव वाले दोनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक मंडल स्तर पर बैठक करके पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मिल रहे हैं तथा उन्हें जीत के मंत्र बता रहे हैं। शुक्रवार को सांसद व त्रिपुरा के प्रभारी डा. महेश शर्मा बाक्स नगर विधानसभा क्षेत्र में थे। वहां उन्होंने भाजपा के मंडल कार्यालय बैठक करके पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं में जोश भरा। इसी प्रकार वें धनपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मंडल स्तर पर बैठक की।

यहां आपको बताना जरूरी है कि त्रिपुरा प्रदेश में स्थित सिपाहीजाला जिले की धनपुर व बाक्स नगर विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं। धनपुर विधानसभा सीट त्रिपुरा की प्रमुख भाजपा नेता प्रतिमा भौमिक के त्यागपत्र से खाली हुई है। केंद्र में मंत्री बनने के बाद उन्होंने विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया था। बाक्स नगर सीट सीपीआईएम के विधायक सैमुअल का निधन हो जाने के कारण खाली हुई है। भाजपा ने बाक्स नगर सीट से तफज्जल हुसैन व धनपुर सीट से बिंदू देवनाथ को प्रत्याशी घोषित किया है। इन दोनों सीटों पर 5 सितंबर को चुनाव होना है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित