माउंट सेंट मेरीज़ ने भव्य रूप से मनाई 60वीं वर्षगांठ, डायमंड जुबली में 8000 लोगों ने भाग लिया

Eros Times: माउंट सेंट मेरीज़ विद्यालय, दिल्ली कैंट ने हाल ही में अपनी 60वीं वर्षगांठ ‘हीरक जयंती’ (डायमंड जुबली) समारोह के रूप में एक ग्रैंड कार्निवल का आयोजन प्रिंसिपल रेव्रन्ड ब्रदर टॉमी वर्गीस की अगवाई में सफलतापूर्वक किया गया। 28 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में अभिभावकों, पूर्व शिक्षकों व छात्रों, कार्यरत शिक्षकों और आगंतुकों ने शामिल होकर इस भव्य समारोह में चार-चाँद लगा दिए।

इस अवसर पर ‘डायमंड जुबली थीम पार्क’ का उद्घाटन मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ‘धीरज सेठ’, एवीएसएम, जीओसी, दिल्ली कैंट द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, ‘संजय कुमार’, सचिव  स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय दिल्ली, प्रसिद्ध टेलीविजन व्यक्तित्व ‘शालीन मल्होत्रा’, रेडियो मिर्ची से ‘तपस मजूमदार’ के साथ अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। जानीमानी कम्पनी – सिक्स सिग्मा ने स्वास्थ्य सेवा और अग्नि सुरक्षा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।कार्निवल में राइड्स, फूड स्टॉल, प्रत्येक कक्षा के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनोरंजक खेल थे। बस इतना ही नहीं रैफ़ल पुरस्कारों ने आगंतुकों का मन मोह लिया। इसके अलावा, रैंप वॉक, जैम सेशन युवाओं के प्रिय रहे और प्रसिद्ध संगीतकारों द्वारा लाइव प्रदर्शन जैसे विशेष प्रस्तुतियों द्वारा सभी ने भरपूर मनोरंजन का लुफ़्त उठाया।

विद्यालय के कई उभरते सितारों ने अपने नृत्य और मधुर संगीत से सम्मोहित कर दिया। पेशेवर गायक ‘हितेश रिक्की मदान’ (एम एस एम एलुमिनी) ने अपने पुत्रों अद्वय, आरिव और कृष्णा मदान के साथ मिलकर समा बाँध दिया। प्रसिद्ध गायक ‘श्री अतुल आहूजा’, (एम एस एम एलुमिनी) ने भी अपनी भावपूर्ण गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भारतीय गायक ‘बॉबी कैश’ का प्रदर्शन रहा, जिसने दर्शकों को अपने मधुर स्वरों से मंत्रमुग्ध किया।


मनोरंजन के अलावा, कार्निवल ने आगंतुकों को अपने आप के हुनर और क्षमता को जानने और पूर्व मैरिएन, शिक्षकों और छात्रों दोनों को पुन: मिलन, यादें ताज़ा करने और नई यादें बनाने का अवसर प्रदान किया। विद्यालय का वातावरण खुशी, उत्साह, पुरानी यादों से भरा हुआ था क्योंकि हर कोई उत्सव के माहौल में शामिल था।

उपस्थित लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते समारोह का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने हेतु प्रदीप भारद्वाज द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं चिकित्सा आपातकालीन टीम का आयोजन भी किया गया। ‘डायमंड जुबली कार्निवल’ एक शानदार सफलता थी, जिसने माउंट सेंट मेरीज़ विद्यालय समुदाय को एक साथ लाने और विद्यालय के महत्त्वपूर्ण माइलस्टोन का जश्न मनाने के अपने उद्देश्य में पूर्णात: सफल रहा। यह मौज-मस्ती, भोजन और गीत-संगीत की यादों से भरा दिन लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने के साथ ही आने वाले कई वर्षों तक विस्मरणीय रहेगा। 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला