अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किशोर की मौत एक घायल

EROS TIMES: सुहवल रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईतबांध के पास ताड़ीघाट- बारा नेशनल हाइवे पर बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

तेजमल राय पट्टी निवासी प्रीतम गुप्ता (16) अपने मित्र राजू (17) के साथ बाइक से गाजीपुर जा रहा था। साईतबांध के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जब-तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर गंभीर रूप से घायल दोनों किशोर सड़क पर अचेत पड़े थे। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग ग्रामीण की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान प्रीतम गुप्ता की मौत हो गई। जबकि राजू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां सोनी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पिता जोखन साह गांव पर ही मिठाई की दुकान चलाकर परिवार का किसी तरह जीविकोपार्जन करते हैं।

मां बोली थी कि मत जाओ गाजीपुर

बिलख रही मां सोनी ने बताया कि मैंने मना किया था कि गाजीपुर मत जाओ, किसी दूसरे दिन चले जाना, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। वह बात को इंकार कर जल्दी आने की बात कह बाइक लेकर चल दिया। इस संबंध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित