मानव सेवा समिति द्वारा नोएडा सेक्टर-72 में हुई मासिक आम बैठक

नोएडा, इरोस टाइम्स: आज सेक्टर-72 में मानव सेवा समिति की मासिक आम बैठक आशा के अनुरूप बहुत ही सार्थक और फलदाई रही। बैठक की शुरुवात में बोलते हुए समिति के अध्यक्ष यूके भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने यह संस्था लगभग 14 वर्ष पूर्व बनाई थी, जिसका एक ही मकसद है इस समिति के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में साथ रहकर निःस्वार्थ भाव से समाज और देश की सेवा करना, समाज में स्थित कुरीति और बढ़ रही असमाजिकता के विरुद्ध कार्य करना।

भारद्वाज ने बताया कि उनकी समिति ने नोएडा प्राधिकरण द्वारा, आवासीय भूखण्ड स्कीम 2004 में भूखंडों के कंप्यूटरीकृत आवंटन में किये घोटाले को, उजागर कर हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पाँच साल लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की जिसके बाद सीबीआई जाँच हुई और तब से आज तक दोनों ही प्राधिकरणों में किसी भी स्कीम का ड्रा कंप्यूटर द्वारा नहीं किया गया है, समिति की कोर्ट से मांग के अनुरूप मैन्युअल ही किया जाता है।

इसके अतिरिक्त मानव सेवा समिति ने नोएडा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार अनशन, धरना प्रदर्शन के साथ-साथ गरीब लोगों में चिकित्सा, भोजन और शिक्षा के लिए भी काफी कार्य किया है तथा गाँव शोहरखा में ‘आर्य कन्या गुरुकुल’ में पढ़ रहीं गरीब कन्याओं के उत्थान के लिए भी सहयोगी संस्था के रूप में सहयोग कर रही है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों को समिति की सदस्यता देते हुए नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी परमात्मा शरण बंसल को मुख्य संरक्षक, नैवेद्य शर्मा, एचके शर्मा, सुखपाल सिंह चौहान, राजीव शर्मा एवं रविंद्र सिंह को संरक्षक तथा नीरज शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, दिव्येन्दु भारद्वाज, राजीव गिरधर, कैलाश सोनी, विवेक गौड़, सुशील अरोड़ा, सुधीश कुमार, आरके शर्मा, अतुल गौड़, बबलू पंडित, अश्वनी शर्मा, जीएस राणा, आलोक मोहन शुक्ला, अरुण कुमार शर्मा, अमित खेमका, भूलेराम शर्मा, धर्मेंद्र पचौरी, शिव कुमार तिवारी, अनिल चौहान, शिकुमार शर्मा, नितिन भसीन, विक्रांत शर्मा, आरएल लवानिया, ग्रीस भारद्वाज, एमएल शर्मा, पुनीत त्रिपाठी, शुभम भारद्वाज को मानव सेवा समिति की कार्यकरिणी में शामिल किया गया है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य संरक्षक परमात्मा शरण बंसल ने नोएडा में व्याप्त समस्याओं के निदान की चर्चा करते हुए नोएडा के युवाओं में बढ़ते ड्रग की लत को रोकने के साथ दिल्ली से चलकर नोएडा में बह रहे खुले नालों को स्वच्छ कराने के अभियान को शुरू करने का निर्णय लिया साथ ही अन्य सदस्यों द्वारा उठाई गई अन्य समस्याओं में खुली घूम रहीं गायों, अतिक्रमण, यातायात, सरकारी अस्पताल और स्कूलों को सर्वसुविधा युक्त कराना व गरीबों के सामाजिक उत्थान पर भी विचार कर कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।

  • Related Posts

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

    नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला