उत्कर्ष के मोहित चौधरी ने रचा इतिहास सीजीएल-2022 में किया देशभर में टॉप

उत्कर्ष क्लासेस के मोहित चौधरी एसएससी सीजीएल-2022 परीक्षा में देश भर में रहे अव्वल

Eros Times: जोधपुर राजस्थान के अजमेर जिले के शहर किशनगढ़ निवासी मोहित चौधरी ने कर्मचारी चयन आयोग नई दिल्ली द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा-2022 में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करके न केवल अपने जिले का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 30 हज़ार विभिन्न पदों के लिए गत शनिवार रैंक जारी की गई। परीक्षा में आयकर अधिकारियों के करीब 400 पद थे। इस परीक्षा में देश भर से 36 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया था।

सफलता के लिए अंत तक दृढ़ संकल्प रखे” – मोहित चौधरी

किसी भी विद्यार्थी के लिए उसकी मेहनत का समुचित परिणाम मिलना बेहद सुखद होता है। मोहित चौधरी ने अपने इस सुखद अहसास का श्रेय माता-पिता सहित अपने समस्त गुरुजनों तथा उत्कर्ष क्लासेस को दिया। विशेषकर संस्था द्वारा संचालित कुमार गौरव की करेंट अफेयर्स पर आधारित ‘फूल-पत्ती वाली क्लास” से मिली मदद को उन्होंने बेहद खास बताया। नसीराबाद आर्मी स्कूल से 10वीं तथा 12वीं करने वाले मोहित ने इससे पहले डिफेंस में प्रयास करते हुए स्वयं को साक्षात्कार के लिए योग्य साबित किया था परंतु असफल रहने के बाद तथा मैकेनिकल से बीटेक करने के बाद उन्होंने एसएससी सीजीएल के दूसरे प्रयास में ही देश भर में अव्वल स्थान हासिल किया। मोहित के पिता प्रभुलाल जाट सेना में सूबेदार पद पर है। अपने पुत्र की कामयाबी पर गर्व करते हुए उन्होंने बताया कि मोहित ने परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्राइवेट कंपनी से मिले 3.50 लाख के पैकेज को छोड़ दिया था।

अपनी कामयाबी से उत्साहित 23 वर्षीय मोहित ने देश भर के अपने साथी परीक्षार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि “प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए श्रेष्ठ मार्गदर्शन तो जरूरी है लेकिन साथ ही स्वयं को लक्ष्य पर अंत तक दृढ़ संकल्प के साथ एकाग्र रखकर सटीक रणनीति बनाते हुए आत्मविश्वास से बढ़ते रहना भी अनिवार्य है।

“विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करना उत्कर्ष का लक्ष्य” – डॉ. निर्मल गहलोत

मोहित चौधरी की यह स्वर्णिम सफलता निःसंदेह राज्य के सभी प्रतियोगी परीक्षार्थियों को प्रेरणा प्रदान करेगी और उन्हें अधिक लगन एवं आत्मविश्वास से तैयारी करने के लिए होंसला देगी। इसके लिए मोहित चौधरी बधाई के पात्र हैं। उत्कर्ष क्लासेस विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। गत 21 वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कर्ष ने श्रेष्ठ परिणाम दिए हैं।

गौरतलब है कि उत्कर्ष क्लासेस के जोधपुर, जयपुर, प्रयागराज के अलावा इंदौर में ऑफ़लाइन सेंटर्स स्थापित है जहाँ विभिन्न केन्द्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा नीट-जेईई, क्लेट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इसके अलावा नवंबर, 2018 में लॉन्च किए गए उत्कर्ष एप के माध्यम से 650 से अधिक ऑनलाइन कोर्सेस संचालित किए जाते हैं जिनमें सिविल सेवा भर्ती परीक्षाओं जैसे आईएएस आरएएस स्टेट पीएससीएस सहित बैंक डिफेंस शिक्षक भर्ती परीक्षाओं इत्यादि विभिन्न केन्द्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑनलाइन कोर्सेस उपलब्ध है। इसके अलावा स्कूली ट्यूशन कोर्सेस के रूप में सीबीएसई आरबीएसई तथा आठ विभिन्न राज्य बोर्ड के कक्षा 6 से 12 तक के ऑनलाइन कोर्सेस भी उपलब्ध हैं।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला