एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कार्यालय पहुंचे विधायक

Eros Times: नोएडा उद्यमियों से संवाद के लिए नोएडा विधायक पंकज सिंह शनिवार को सेक्टर-10 स्थित एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कार्यालय पर पहुंचे। यहां ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच फूल माला पहनाकर 200 से अधिक उद्यमियों ने उत्साह के साथ विधायक का स्वागत किया गया। विधायक पंकज सिंह ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और सुझाव भी लिए। साथ ही, समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने विधायक को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने उद्योगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि राज्य जीएसटी विभाग की मोबाइल स्क्वायड टीमें उद्यमियों को प्रताडि़त कर रही हैं। सभी दस्तावेज होते हुए भी वाहनों को घंटों रोककर रखा जाता है। लगातार शिकायतों के बाद भी इस विभाग में भ्रष्टाचार बंद नहीं हो रहा है। साथ ही, नोएडा प्राधिकरण उद्यमियों पर आर्थिक बोझ डालकर परेशान कर रहा है।

बिजली के जर्जर तार और खंभों की वजह से औद्योगिक सेक्टरों में घंटों बिजली कटौती हो रही है। जिससे उद्यमियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रत्येक माह होने वाली उद्योग बंधु की बैठक विधायक की मौजूदगी में कराने की मांग संस्था की तरफ से उठाई गई। इसके अलावा संस्था को कार्यालय बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग दोहराई गई।इस मौके पर संस्था के जिला महासचिव मदन शर्मा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश राठौर, नोएडा अध्यक्ष शिव कुमार राणा, महा मंत्री हाजी अनवर, हाजी हनीफ, कप्तान अली, श्योकात अली, पप्पू खान , सलीममुद्दीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी डी शर्मा, महामंत्री मदन शर्मा, सरक्षक सदस्या डॉक्टर शोभा धवन, सरक्षक सदस्य नागर मल दुधोरिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा रीना राणा, यूपी सिडा अध्यक्ष,दयाराम शर्मा,महिला प्रकोष्ठ महामंत्री आकांक्षा, कोषाध्यक्ष पीएस सोलंकी, वरिष्ठï उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सुबोध कुमार, सुरेंद्र वैद्य, दिलीप मिश्रा, रामतीरथ, रमाशंकर आदि सैंकड़ों उद्यमी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित