महिला पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए दी गईं 58 स्कूटी गुम, अफसरों को पता ही नहीं

समाजसेवी रंजन तोमर की आरटीआई से खुलासे, 100 में से बची 42 स्कूटी  

Eros Times: नॉएडा अगस्त 2020 में पुलिस कमिश्नरेट में तब के गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह द्वारा स्वयं सिद्ध नामक योजना का शुभारम्भ किया गया , जिसमें 50 स्कूटियों पर महिला पुलिस को हरी झंडी देकर रवाना किया गया , पुलिस और मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार कुल 100 ऐसी स्कूटियों को पुरे शहर में महिला सुरक्षा हेतु लगाया गया था , जो की कॉलेजों , मॉल, मेट्रो स्टेशन, मार्केटों  आदि जहाँ भी महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है वहां पेट्रोलिंग हेतु लगाई जानी थी , इस बाबत  नॉएडा के समाजसेवी एवं अधिवक्ता रंजन तोमर ने एक आरटीआई गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट में लगाई , जिसके जवाब से कई सवाल खड़े हो गए हैं , 

कुल 100 स्कूटियों की तो छोड़िये , शहर में  लगभग मात्र 3 साल में 58 स्कूटियों का कोई अता पता ही नहीं है , कमिश्नरेट स्वयं कहता है की कुल 42 स्कूटी स्वयं सिद्ध योजना के तहत शहर में चल रही हैं , जहाँ तक बात है अन्य स्कूटियों की तो उसकी कोई जानकारी पुलिस ने नहीं  दी  तोमर ने यह भी पूछा था की क्या इन 100 स्कूटियों के बाद भी अन्य कोई स्कोटियाँ स्वयं सिद्ध योजना के तहत बढाई गई , इसके जवाब में भी पुलिस कहती है की इसके अलावा कोई नयी स्कूटी नहीं बढ़ाई गई।  

अब सवाल उठते हैं की मात्र 3 वर्षों में 58 वाहन कहाँ चले गए , और अगर वह सही हैं तो वह शहर में क्यों नहीं चलाये जा रहे , और क्या महिलाओं के प्रति  अपराधों में इतनी कमी आ गई है की बची हुई 58 स्कूटियों की अब ज़रूरत ही नहीं , सवाल यह भी उठता है की वह गई तो गई कहाँ  ? ख़राब हो गई ? या यूँ ही कहीं धूल फांक रही हैं , क्या उनका उचित या अलग उपयोग नहीं किया जा सकता।  इन कठिन सवालों का जवाब पुलिस को आम लोगों तक पहुंचाना चाहिए।  

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग