सौंदर्य और उद्देश्य के संगम के साथ भारत में हो रही है मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की वापसी

18 फरवरी से 9 मार्च, 2024 के बीच होने वाला यह फेस्टिवल नई दिल्ली के भारत मंडपम सहित कई खूबसूरत स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

दुनिया भर के अलग-अलग देशों की 120 प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं और परोपकारी अभियानों में हिस्सा लेंगी, यह उन्हें बदलाव का राजदूत बनाने का काम कर रहा है

71वें मिस वर्ल्ड का धमाकेदार समापन मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्रैंड फिनाले के साथ होगा

Eros Times: नई दिल्ली| अंतरराष्ट्रीय समारोह मिस वर्ल्ड को लेकर सारी अटकलों के चरम पर पहुंचने के साथ, अब मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने आधिकारिक रूप से 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल की घोषणा की है। इसका आयोजन 18 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच भारत की सबसे बेहतरीन जगहों पर किया जाएगा। इस फेस्टिवल के प्री-लॉन्च कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज राजधानी के होटल द अशोक में हुआ। एक से बढ़कर एक हस्तियों की सूची के साथ इस कार्यक्रम के इतिहास में अद्भुत पलों का अनुभव करने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में मौजूदा मिस वर्ल्ड, कैरोलिना बिलावस्का के साथ-साथ पूर्व मिस वर्ल्ड विजेता टोनी एन सिंह, सुश्री वैनेसा पोंस डी लियोन, सुश्री मानुषी चिल्लर, और सुश्री स्टेफ़नी डेल वैले पहली बार ग्रैंड फिनाले के मंच पर साथ होंगे। 

71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का शुभारंभ इंडिया टूरिज्‍म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आईटीडीएस) द्वारा “द ओपनिंग सेरेमनी” और “इंडिया वेलकम्स द वर्ल्ड गाला” से 20 फरवरी को नई दिल्ली के बेहतरीन होटल द अशोक में होगा। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में 9 मार्च को इसका ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम काफी धमाकेदार होने वाला है। इसकी स्ट्रीमिंग तथा प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा। सितारों से सजे इस अनोखे उत्सव के शानदार फिनाले में जानी-मानी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं, जोकि अपने अद्भुत परफॉर्मेंस से कार्यक्रम को और भड़कीला बनाएंगी। 

चेयरमैन एवं सीईओ, मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन, जूलिया मोर्ले सीबीई कहती हैं, “भारत के प्रति मेरा प्यार किसी से छुपा नहीं है और इस देश में 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन मेरे लिए काफी अहमियत रखता है। मैं जमील सैदी की आभारी हूं जिन्होंने अपनी पुरजोर कोशिशों से भारत में इसकी वापसी को सच कर दिखाया। 71वें एडिशन के लिए हमने बहुत ही बढ़िया टीम बनाई है।’’

28 वर्षों के बाद भारत में मिस वर्ल्ड की वापसी आप सबकी वजह से मुमकिन हुई!

120 मिस वर्ल्ड देशों का तहे दिल से स्वागत है जिन्होंने पूरी दुनिया से ब्यूटी विद ए परपज़ एम्बेसडर्स को भेजा है- आप सबका 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में स्वागत है!

हमारे प्रोडक्शन साझेदारों में एंटरटेनमेन्ट टेलीविजन के विश्व लीडर्स, एंडेमॉल शाइन है। इसका नेतृत्व उनके अनूठे सीईओ ऋषि नेगी कर रहे हैं- ऋषि और उनकी टीम 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का बेहतरीन और व्यापक कवरेज देने के लिए हमारे एक्सक्लूसिव लाइव ब्रॉडकास्ट पार्टनर सोनीलिव के साथ लगातार काम कर रही है। 

दानिश खान, बिजनेस हेड, सोनी लिव और स्‍टूडियोनेक्‍स्‍ट ने कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करके खुशी हो रही है कि सोनी लिव मिस वर्ल्‍ड ब्‍यूटी प्रतियोगिता के लिए एक्‍सक्‍लूसिव स्‍ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म होगा और हमें पक्‍का भरोसा है कि मिस वर्ल्‍ड द्वारा पेश किये जाने वाले गरिमा, उद्देश्‍य और सांस्‍कृतिक विविधता के इस वैश्विक कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्‍ट सभी को एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।’’  

इस सहयोग के बारे में ऋषि नेगी, ग्रुप सीओओ-बनिजय एशिया एवं एंडेमॉल शाइन इंडिया ने कहा, ‘‘हम दुनिया के सबसे अधिक प्रशंसित कार्यक्रमों में से एक में अपनी प्रोडक्‍शन विशेषज्ञता लाने के लिए बहुत उत्‍साहित हैं। इससे हाई-प्रोफाइल परियोजनाओं का हमारा पोर्टफोलियो और मजबूत होगा। मिस वर्ल्‍ड ऑर्गनाइजेशन के साथ यह साझेदारी विश्‍वस्‍तरीय कंटेंट देने और प्रतिष्ठित वैश्विक कार्यक्रमों को मैनेज करने की हमारी क्षमता को दिखाने की हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देती है।’’

करण सेठी और उनकी एडस्‍प्‍लैश एजेंसी, इस फेस्टिवल के प्रचार के लिए काफी सफल साबित हुई है। मैं करण की बेहद शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मिस वर्ल्ड और हमारे ब्यूटी विद ए परपज़ प्रोग्राम के लिए इतने अच्छे नए सहयोगी साझेदारों से मिलाया।
 
और अंत में भारत में हमारे सलाहकार मुनीश गुप्ता की कमाल की समझ और कौशल के बिना हम इस सफर में सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाते। 

जमील सैदी, रणनीतिक पार्टनर एवं मेजबान-मिस वर्ल्ड, “राजधानी शहर में इतने भव्‍य पैमाने पर मिस वर्ल्ड 2024 के आयोजन की घोषणा करना बड़े ही गर्व की बात है। अंतरराष्ट्रीय उत्सव को भारत लेकर आना एक साल की कड़ी मेहनत का नतीजा है। एएमडब्लू टीम और जूलिया के साथ काम करना खुशकिस्मती की बात है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह मिस वर्ल्ड सुंदरता के पीछे छिपे उस मकसद को सामने लेकर आएगा जोकि इस खिताब के साथ जुड़ा हुआ है।’’ 

भारत में मिस वर्ल्ड सलाहकार, मुनीश गुप्ता अपनी बात रखते हुए कहते हैं, “अतिथि देवो भव: यानी ‘मेहमान भगवान होता है’ के समर्थक के तौर पर भारत ने पूरी दुनिया से आए प्रतिभागियों और मेहमानों का खुले दिल और गर्मजोशी से स्वागत किया। मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में 120 देशों से प्रतिभागी पहुंचे हैं, यह एक ऐसा जश्‍न है कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के विचार को और भी मजबूती प्रदान करता है। इसका अर्थ है यह पूरा संसार एक परिवार है।’’

डॉ. योगेश लखानी, सीएमडी ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड का कहना है, “28 साल के लंबे अंतराल के बाद, मिस वर्ल्ड फेस्टिवल भारत लौटकर आया है। इससे पूरी दुनिया के सामने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का पता चलता है। ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का एक्सक्लूसिव आउटडोर मीडिया पार्टनर अपने ओओएच कैम्पेन के माध्यम से भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा। हम सुंदरता, विविधता और एकता के इस उत्सव के लिए मार्ग प्रशस्त करने का काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की सफलता और उसकी भव्यता के पीछे टीम का योगदान है। आइए, विश्व के फलक पर भारत के उस जज्बे की चमक बिखेरें।” 

अर्चना कोचर, आधिकारिक भारतीय फैशन डिजाइनर कहती हैं, “मुझे बेहद खुशी है कि मैं 71वें मिस वर्ल्ड की आधिकारिक फैशन डिजाइनर हूं! मेक इन इंडिया अभियान के साथ मुझे अपने नए कलेक्शन को पेश करने का बेसब्री से इंतजार है। यह अभियान भारत के अलग-अलग आदिवासी तथा क्षेत्रीय कलाओं को बढ़ावा देने का काम कर रहा है, जिसमें जामदानी बुनाई, अहिंसा रेशम, बांदनी फैब्रिक, वाराणसी ब्रोकेड, कुची मिरर वर्क और कई अन्य शामिल हैं!”

‘ब्यूटी विद ए परपज़’ की अपनी थीम पर कायम रहते हुए, इस 21 दिवसीय फेस्टिवल में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। इससे ये युवा महिलाएं बदलाव लाने वाली और भविष्‍य की लीडर्स के तौर पर सशक्त होने में सक्षम हो पाएंगी। MissWorld.com प्लेटफॉर्म पर हर प्रतिभागी को अपना एक मीडिया चैनल मिलेगा, जिससे वे अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर पाएंगी और उन्हें टॉप 20 फाइनलिस्ट में नजर आने का मौका मिलेगा। 

इस फेस्टिवल के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल है: 
ब्यूटी विद ए परपज़ प्रेजेंटेशंस – प्लेनरी हॉल, भारत मंडपम – नई दिल्ली – 21 फरवरी
• हेड-टू-हेड चैलेंज फाइनल – द समिट रूम, भारत मंडपम – नई दिल्ली – 23 फरवरी
  • मिस वर्ल्ड स्पोर्ट चैलेंज – नई दिल्ली – 25 फरवरी
• वर्ल्ड टॉप डिज़ाइनर अवॉर्ड और मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल – मुंबई – 2 मार्च
• मिस वर्ल्ड टैलेंट फाइनल – मुंबई – 3 मार्च
. मल्टीमीडिया चैलेंज-पूरे फेस्टिवल के दौरान
• ⁠मिस वर्ल्ड रेड कार्पेट स्पेशल – जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर – मुंबई – 9 मार्च
• 71वां मिस वर्ल्ड फाइनल – जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर – मुंबई – ग्लोबल टेलीकास्ट लाइव – 7:30-10:30 – 9 मार्च

भारत में 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन एक अद्भुत कार्यक्रम है, क्योंकि यह 28 वर्षों के बाद भारत लौटा है। भारत से मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालों की एक समृद्ध विरासत रही है, जिसमें ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी चिल्लर जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। इन उपलब्धियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को काफी उन्नत बनाया है। 1951 में स्थापित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, पारंपरिक सौंदर्य प्रतियोगिताओं से परे, परोपकार और सेवा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित एक नए लोकाचार को अपनाती है। 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला