सेवा दिवस के रूप में मनाया गया राज्यमंत्री विकास गुप्ता का जन्म दिन

Eros Times: गाजियाबाद उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता का जन्म दिन उनके समर्थकों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। गुप्ता का जन्म दिन सामाजिक किसानों, व्यापारी संगठनों पूर्व सैनिकों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य के रूप में समस्त उत्तर प्रदेश में मनाया गया। 

इस अवसर पर गाजियाबाद लोनी हापुड़ के वृद्ध आश्रम पिलखुआ मेरठ आदि स्थानों पर भण्डारे, भोजन वितरण, फल वितरण व बच्चों को पुस्तक वितरण आदि सेवा कार्य किये गये।

कैप्टन विकास गुप्ता ने सबसे पहले भंडारे की शुरुआत खोड़ा से की। यहां राम मोहन गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। इसके बाद इन्दिरापुरम में विपिन भारद्वाज, विजयनगर में दीपक चौधरी, एमबीबीएस कालेज के पास में सलमान, जिला पंचायत मार्केट स्कूल, मुरादनगर में बुद्ध प्रकाश गोयल व शहजाद चौधरी,  अम्बेडकर रोड, गाजियाबाद में विपुल अग्रवाल, पिलखुआ, जनपद- हापुड़ में नागेश तोमर व अंकित गोयल ने भंडारे का आयोजन किया। धौलाना औद्योगिक एरिया, ग्राम-खिचड़ा में बच्चों को कापी, पेंसिल व फलों का वितरण किया। यहां दीपक शर्मा सहयोगी रहे। वृद्ध आश्रम, स्वर्ग आश्रम रोड, हापुड़ में नरेन्द्र अग्रवाल के सहयोग तथा मेरठ मेडिकल कालेज मेरठ में मुकेश बंसल के सहयोग से वृद्धों, बीमार लोगों को फल आदि का वितरण किया। सभी जगह केक भी काटा गया। 

इसके अलावा समर्थकों द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर वृद्धों व जरुरतमंदों को फल का वितरण किया गया।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग