सांसद डॉक्टर महेश शर्मा  के कार्यालय में  मिलकर उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट को लागू करने के लिए दिया ज्ञापन। 

Eros Times: ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा  के कार्यालय में  मिलकर उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट को लागू करने के लिए दिया ज्ञापन। 

गौतमबुद्ध नगर समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया की नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद समेत राज्य के तमाम जिलों में हाउसिंग सोसाइटीज हैं, यह एक राज्यव्यापी  इन इमारतो में आने जाने के लिए  लिफ्ट और एलिवेटर पर निर्भर रहना पड़ता है। जिसके आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है। उत्तर प्रदेश में अभी तक इन लिफ्ट और एलीवेटर से जुड़ी व्यवस्थाओं व संचालन को नियमित करने के लिए कोई कानून उपलब्ध नहीं है। उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट पिछले कई सालों से लंबित है। 

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया की दूसरी ओर बिल्डर हाईराइज इमारतों का निर्माण करने के दौरान लिफ्ट लगाता है और दशकों के बाद कब्जा देता है। इसलिए ज्यादातर लिफ्ट पुरानी हो जाती हैं और नियमित रखरखाव की आवश्यकता होती है।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्य  श्याम गुप्ता ने कहा की इन लिफ्ट की वारंटी और गारंटी समाप्त हो चुकी होती है। हमारे शहरों में हर दूसरे दिन लिफ्ट से जुड़ा कोई ना कोई हादसा हो रहा है। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग विकलांग हुए हैं,  छोटे बच्चे और बुजुर्ग तो लिफ्ट में सवार होने से डरते हैं और आम आदमी में लिफ्ट्स की घटनाओं को लेकर मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों ने माँग की है कि इस गंभीर विषय को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग के मंत्री माननीय श्री जतिन प्रसाद जी से वार्ता करके ‘लिफ्ट एंड एस्केलेटर्स बिल’ का मसौदा जल्दी से जल्दी तैयार करवाकर राज्य सरकार को भेजा जाए, यह कानून उत्तर प्रदेश विधानसभा में पास करवाया जाए। 

सांसद डाक्टर महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों को आश्वाशन दिलाया है कि वह  लोक निर्माण विभाग मंत्रालय में जतिन प्रसाद को पत्र लिख कर आगे की प्रक्रिया बढ़ायेंगे। उन्होंने आगे बताया कि गौतम बुद्ध नगर में हाई राइज सोसाईटी के नागरिकों की सुरक्षा के लिए लिफ्ट एक्ट पारित होना बहुत अनिवार्य है और वह इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिये समिति के सदस्यों को पूरा साहियोग करेंगे।  सांसद  महेश शर्मा जी के साथ गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय, श्याम गुप्ता जितेंद्र शर्मा विक्रम सेठी एवं अन्य सदस्य उपास्थित रहे। 

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान