इंटर कॉलेज में  मुख्यमंत्री ‘अभ्युदय’ कोचिंग के शुभारम्भ के लिए पहुंचे राज्यमंत्री

Eros Times: नोएडा पंचशील बालक इंटर कॉलेज , सेक्टर-94 में  मुख्यमंत्री ‘अभ्युदय’ कोचिंग के शुभारम्भ के लिए पधारे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग असीम अरुण व जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोयडा राज्य कर विभाग में कार्यरत श्याम सुंदर पाठक, सहायक आयुक्त , राज्य कर द्वारा सिविल सेवा परीक्षा हेतु लिखी सामान्य अध्ययन की दो पुस्तकों का विमोचन भी किया । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वैकल्पिक विषय हटाकर उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश से जुड़े दो नए पेपर जोड़े हैं , ताकि उत्तर प्रदेश में कार्य करने वाले अधिकारियों को यहाँ की संस्कृति, इतिहास व अन्य जानकारियों का ज्ञान हो, इसी उद्देश्य से ये पेपर जोड़े गए हैं ।

श्याम सुंदर पाठक ने इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश से सम्बंधित दो पेपरों , सामान्य अध्ययन पेपर- 5 तथा पेपर-6 की पुस्तकें लिखीं हैं, जिन्हें क्रोनिकल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है, का विमोचन किया गया। दोनों पुस्तकों में उत्तर प्रदेश से सम्बंधित प्रत्येक बिंदु को कवर किया है। इन दोनों पुस्तकों की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए राज्यमंत्री असीम अरुण ने श्याम सुंदर पाठक के प्रयास को सराहा। अस्तु, श्याम सुंदर पाठक मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में मेंटर के रूप में भी जुड़े हैं । उनके इसी योगदान के लिए हाल ही में लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा रिसोर्स पर्सन के रूप में उन्हें सम्मानित भी किया गया था । इसके अलावा निजामपुर, हापुड़ स्थित आई ए एस /पी सी एस की कोचिंग में भी श्याम सुंदर अभ्यर्थियों को गाइड करते हैं । पुस्तक के विमोचन में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, रिंकू राही तथा प्रधानाचार्य नीरज टण्डन भी उपस्थित रहे। 

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान