इंडिया इंटरनेशनल ऑप्टिक्स फेयर के तीसरे और अंतिम दिन पहूँचे मंत्री नंद गोपाल

नोएडा इंडिया इंटरनेशनल ऑप्टिक्स फेयर के तीसरे और अंतिम दिन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी औद्योगिक एवं मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलन करके एक्सपो सेंटर सेक्टर 62 नोएडा में किया गया, इस अवसर पर चश्मा उद्योग के उद्यमियों एवं व्यवसाईयों ने बड़े उत्साह के साथ नंद गोपाल नंदी का भव्य स्वागत किया।

Eros Times: इस प्रदर्शनी में चश्मा उद्योग से संबंधित तकरीबन 70 बहुराष्ट्रीय कंपनी एवं राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अपने उत्पादन का प्रदर्शन किया गया, इन प्रदर्शनी में चश्मे के लेंस, चश्मे के फ्रेम्स, सनग्लासेस, कांटेक्ट लेंस एवं आई केयर से संबंधित सभी उत्पादन प्रदर्शित किए गए जो कि लेटेस्ट तकनीक और टेक्नोलॉजी के उपकरणों द्वारा उत्पादित किए गए थे एवं इन उत्पादन मैं प्रयोग आने वाले सभी लेटेस्ट उपकरणों का प्रदर्शन इस प्रदर्शनी में किया गया।इस प्रदर्शनी में बहुराष्ट्रीय कंपनी जैसे एवं राष्ट्रीय कंपनियों में जगदंबा ऑप्टिकल्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा,  ठुकराल ऑप्टिक्स वर्ल्ड दिल्ली, स्टर्लिंग मैटर पास मुंबई जैसी नामी ग्रामी कंपनियों ने इस प्रदर्शनी में शिरकत की।

मुख्य आयोजक सुनील गुप्ता के अनुसार इस प्रदर्शनी में पूरे भारतवर्ष एवं विदेशी व्यवसाईयों समेत तकरीबन 20000 लोगों ने हिस्सा लिया, इस अवसर पर सुनील गुप्ता जी ने बताया भारतवर्ष में चश्मा उद्योगों का कारोबार तकरीबन 50000 करोड रुपए का सालाना है जो कि गत कुछ वर्षों से चीन पर आधारित है, उन्होंने मंत्री से निवेदन किया कि चश्मा उद्योग से संबंधित नीतिगत पॉलिसीयों को अगर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निवारण कर दिया जाए तो देश में बहुमूल्य विदेशी राशि बचेगी एवं बहुत बड़ी धनराशि निर्यात के माध्यम से अर्जित की जा सकेगी, एवं चश्मा उद्योग से देश के बहुत नौजवानों को रोजगार मिल सकेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने उद्यमी एवं व्यवसाईयों को भरोसा दिलाया कि  केंद्र सरकार माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में प्रगति की ओर अग्रसर है उन्होंने यह भी कहा की उत्तर प्रदेश में अब उद्यमी एवं व्यवसाय अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है जिसका उदाहरण इन्वेस्टर समिति के दौरान 36 लाख करोड़ का व्यवसायिक अनुबंध उत्तर प्रदेश सरकार को मिला जिसमें से तकरीबन 10 लाख करोड़ के अनुबंध धरातल पर आ चुके हैं! उन्होंने चश्मा उद्योग को आवाहन किया कि प्रदेश सरकार चश्मा उद्योग को उत्तर प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित करती है और उसे उद्योग से संबंधित जो भी नीतिगत निर्णय है वह प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा लागू करवाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल द्वारा माननीय श्री नंद गोपाल नंदी जी औद्योगिक मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का अंग वस्त्र पहना एवं सम्मान प्रतीक देकर मंत्री जी का स्वागत किया गया इस अवसर पर व्यापार मंडल से संजय जैन, सुधीर पोरवाल, राधा कृष्ण गर्ग, लवकेश गोयल, नरेश बंसल, अमित अग्रवाल, फूल सिंह यादव, राहुल भाटिया, कुमु जोशी भटनागर, रितु भारद्वाज, पूजा अग्रवाल समेत कई लोगों ने मंत्री  से मुलाकात की।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 8 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया