मंत्री इमरान हुसैन ने जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर गालिब की हवेली का किया दौरा

मंत्री इमरान हुसैन ने गालिब की हवेली में आकर्षक लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था और तिरंगे के रंग में रौशन करने के दिए निर्देश

सम्बंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर संपर्क मार्गों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश

ग़ालिब की हवेली और गली क़ासिम जान की गलियां अब बिजली के तारों के जाल से मुक्त होने जा रही हैं

Eros Times: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री और बल्लीमारान के विधायक इमरान हुसैन ने एमसीडी पार्षद मो. शादिक के साथ शुक्रवार को आगामी जी 20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए “गालिब की हवेली” का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने ग़ालिब की हवेली के अलावा गली कासिम जान क्षेत्र के आसपास की सड़कों और गलियों का भी निरीक्षण किया।

मंत्री इमरान हुसैन ने इस बात पर बल दिया कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आने वाले दुनिया भर के प्रतिनिधियों को अविस्मरणीय और यादगार अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आज के विजिट का उद्देश्य “गालिब की हवेली” ऐतिहासिक इमारत के वास्तुशिल्प के मूल स्वरूप में सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करना था। इस दौरान कला एवं संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग , डीटीटीडीसी, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी और बीएसईएस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अब्दुल बाकी, फुरकान हुसैन, मो. इरशाद, मास्टर युसूफ, मुन्नू भाई समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि बल्लीमारान में मिर्ज़ा ग़ालिब की हवेली को उसके मूल स्वरुप में संरक्षित किया गया है और इस संग्रहालय में ग़ालिब के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके उल्लेखनीय कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। इमरान हुसैन ने कहा कि मिर्जा गालिब भारत के लोगों के दिलों में बसते हैं और भारत ही नहीं, दुनिया भर के लोग भी इस महान शायर को जानना और समझना चाहते हैं । मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया भर के प्रतिनिधि और पर्यटक पुरानी दिल्ली की समृद्ध विरासत का अनुभव लेंगे। जी20 शिखर सम्मलेन में आने वाले प्रतिनिधि पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में ऐतिहासिक गालिब की हवेली को भी देखने जायेंगे, जहां कभी शायर व कवि मिर्जा गालिब रहा करते थे।

विजिट के दौरान मंत्री इमरान हुसैन ने देखा कि ऐतिहासिक हवेली के अन्दर प्रकाश व्यवस्था को और भी आकर्षक किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को ग़ालिब की हवेली और आसपास के क्षेत्र में आकर्षक लाइटिंग के साथ ही हवेली और आस पास के एरिया को तिरंगे के रंग में रौशन करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि प्रकाश की व्यवस्था हवेली के ऐतिहासिक वास्तुशिल्प के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारीयों से पुराने फ्लेक्स के स्थान पर नए आकर्षक फ्लेक्स लगाने के भी निर्देश दिए । 

मंत्री इमरान हुसैन ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पंखों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया और अधिकारियों से प्रतिनिधियों के विजिट के दौरान प्रभावी भीड़ प्रबंधन और सामाजिक दूरी के मानदंडों को बनाए रखने के लिए भी काम करने का भी निर्देश दिया।

 मंत्री ने गली कासिम जान की आसपास की सड़कों और गलियों का भी दौरा किया और एमसीडी और पीडब्ल्यूडी विभाग को गड्ढों, फुटपाथों की मरम्मत सहित सड़कों के रखरखाव के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। सम्बंधित एजेंसियों को प्राथमिकता के आधार पर संपर्क मार्गों की सफाई और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया । मंत्री इमरान हुसैन ने बल्लीमारान के गली कासिम जान से लाल कुआं तक भूमिगत केबलिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। यहाँ सभी लटकते बिजली के तारों को भूमिगत किया जा रहा है और पूरा एरिया तारों के जाल से मुक्त हो रहा है ।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया