मंत्री इमरान हुसैन ने ईद-उल-फितर के अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिल्ली में सड़कों और गलियों की साफ़ सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

धार्मिक स्थलों के पास पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या का सामना न करना पड़े
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर सभी दिल्लीवासियों को दी बधाई
EROS TIMES: खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनजर आज दिल्ली नगर निगम (एमसीडी)पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान धार्मिक स्थलों के आसपास खासकर ईद-उल-फितर के आगामी त्योहार के अवसर पर सड़कों और गलियों में पर्याप्त स्वच्छता और साफ़-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। उन्होंने एमसीडी अधिकारियों को ईद-उल-फितर के अवसर पर दिन में सुबह और देर शाम को दो बार सड़कों की सफाई करने को कहा। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि वे स्वयं वॉल्ड सिटी में स्वच्छता अभियान की निगरानी करेंगे। शुक्रवार शनिवार  और रविवार  को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने अधिकारियों को चमेलियन रोड, राम कुमार मार्ग, झंडेलवालान रोड, कुतुब रोड, फतेहपुरी , चांदनी चौक, ईदगाह और इसके आसपास के इलाकों में त्यौहार के दौरान पर्याप्त सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर कचरे के निस्तारण के लिए अधिक संख्या में टिपर तैनात किए जाएँ।
खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को स्थानीय निवासियों के लिए उच्च प्रेशर के साथ पानी का समान वितरण और शुद्ध पानी की निर्बाध आपूर्ति करने को कहा।उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के पास पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान इमरान हुसैन ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को चांदनी चौक से फतेहपुरी के बीच मुख्य सड़क के साथ-साथ फुटपाथ पर समुचित सफाई और कीटाणुनाशक चूने के छिड़काव पर भी जोर देने को कहा। साथ ही पीडब्ल्यूडी को राहगीरों की सुविधा के लिए प्राथमिकता के आधार पर संकेतक लगाने के निर्देश दिया।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली की जानता को स्वच्छ पेयजल, समुचित बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ईद उल फितर त्योहार को लेकर यातायात विभाग को क्षेत्र में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है।उन्होंने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर सभी दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार खुशी और सद्भाव का प्रतीक हैं और सभी दिल्लीवासियों के द्वारा उल्लास से मनाये जाते हैं। राजधानी दिल्ली के सभी त्योहार दिल्ली की मिश्रित संस्कृति को दर्शाते हैं।
  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन