मंत्री आतिशी की स्कूल विजिट की श्रृंखला जारी, स्टूडेंट्स से पढ़ाई पर बातचीत कर की दिन की शुरुआत

शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस, हाई-एंड 21st सेंचुरी स्किल्स, सूरजमल विहार  का दौरा कर की छात्रों से चर्चा

एएसओएसई से मिले आत्मविश्वास और स्किल्स के ज़रिए 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हो रहे स्टूडेंट्स

एएसओएसई सूरजमल विहार में हिन्दी-अंग्रेज़ी,जर्मन के साथ-साथ जावा, C++, पाईथन के ज़रिए कंप्यूटर कोडिंग की भाषा सीख रहे स्टूडेंट्स

छात्रों ने कहा- स्कूल में छोटी उम्र से ही फ़ाइनेंशियल मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट के गुर सीख रहे है, इंटर्नशिप के का भी मिल रहा है मौक़ा

इस स्कूल में हम जो सीख रहे है वो हमें भविष्य के लिए तैयार कर रहा है, पिछले स्कूलों में आगे बढ़ने का ऐसा मौक़ा नहीं मिला

Eros Times: स्कूल में रटने पर नहीं कॉन्सेप्ट को समझ बुनियाद मज़बूत करने पर किया जाता है फोकस, इससे कोडिंग के मुश्किल से मुश्किल कैलकुलेशन भी बन जाते है आसान हाई-एंड 21st सेंचुरी स्कूल में लर्निंग प्रोसेस में किताबों का इस्तेमाल केवल रेफरेंस मात्र के लिए, प्रैक्टिकल के ज़रिए सीखने पर किया जाता है फोकस रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के क्षेत्र में मिल रहे स्पेशलाइज्ड एजुकेशन से स्टूडेंट्स को मिल रही है भविष्य की मशीनें तैयार करने की स्किल्स छात्रों ने शिक्षा मंत्री से किया साझा- एएसओएसई में एग्जाम पैटर्न पारंपरिक तरीक़े से अलग, रटने के बजाए समझ और ऐनालिटिक्स क्षमता का होता है मूल्यांकन स्कूल विजिट की श्रृंखला को जारी रखते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार को डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस, हाई-एंड 21st सेंचुरी स्किल्स, सूरजमल विहार का दौरा किया और स्टूडेंट्स के साथ उनकी पढ़ाई को लेकर चर्चा की। 

इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, एएसओएसई में छात्रों में इतना आत्मविश्वास गर्व की बात है। यहाँ छात्रों को जो आत्मविश्वास और स्किल्स मिल रहा है, वो उन्हें 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार कर रहा है। स्कूल में मिल रहा एक्सपोज़र न केवल बच्चों को बेहतर प्रोफेशनल बना रहा है बल्कि भविष्य के उस नागरिक के रूप में तैयार कर रहा है जो टेक्नोलॉजी से लैस होकर हर चुनौतियों के लिए तैयार रहेगा। 

विजिट के दौरान शिक्षा मंत्री ने कंप्यूटर लैब, कोडिंग क्लास, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन क्लास, फाइनेंस मैनेजमेंट क्लास का दौरा कर स्टूडेंट्स से बातचीत की और उनके अनुभवों को जाना। 

शिक्षा मंत्री आतिशी ने विजिट के दौरान पाया कि, स्टूडेंट्स हिन्दी-अंग्रेज़ी,जर्मन के साथ-साथ जावा, C++, पाईथन के ज़रिए कंप्यूटर कोडिंग की भाषा भी सीख रहे है। ये स्कूल भविष्य के उन प्रोफेशनल्स को तैयार कर रहा है जो अपनी कोडिंग के ज़रिए मुश्किल से मुश्किल समस्याओं को चुटकियों में हल कर देंगे। 

उन्होंने कहा कि, स्कूल में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के क्षेत्र में मिल रहे स्पेशलाइज्ड एजुकेशन से स्टूडेंट्स को भविष्य की मशीनें तैयार करने की स्किल्स मिल रही है। 

इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री से साझा करते हुए स्टूडेंट्स ने कहा कि, इस स्कूल में हमें जो कुछ सिखाया जा रहा है उसके ज़रिए हम भविष्य के लिए तैयार हो रहे है। हमारे पिछले स्कूलों में ऐसा एक्सपोज़र कभी नहीं मिला। 

स्टूडेंट्स ने कहा कि,स्कूल में छोटी उम्र से ही हमें फ़ाइनेंशियल मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट के गुर सिखाए जा रहे है और रियल लाइफ एक्सपीरियंस मिल सके इसके लिए हमें इंटर्नशिप के भी मौक़े मिलते है। इसकी वजह से हमारी अपस्किलिंग तो हो ही रही है साथ ही हम अपनी क्षमताओं को भी पहचान पा रहे है।

एएसओएसई, हाई एंड 21st सेंचुरी स्किल्स स्कूल के अपने अनुभवों को साझा करते हुए स्टूडेंट्स ने कहा कि, इस स्कूल में रटने पर नहीं बल्कि कॉन्सेप्ट को समझने और  बुनियाद मज़बूत करने पर फोकस किया जाता है। स्कूल में हमें केस स्टडी के ज़रिए सिखाया जाता है। साथ ही बुनियाद को मज़बूत बनाने का काम किया जाता है, इसका नतीजा है कि हमारे लिए कोडिंग के मुश्किल से मुश्किल कैलकुलेशन भी आसान बन जाते है। साथ ही यहाँ असेसमेंट का पैटर्न भी काफ़ी अलग है। पारंपरिक बोर्ड की तुलना में डीबीएसई में हमारे समझ और ऐनालिटिक्स क्षमता का असेसमेंट होता है। हमारे अलग अलग स्किल्स का असेसमेंट होता है। 

उन्होंने कहा कि, हाई-एंड 21st सेंचुरी स्कूल में लर्निंग प्रोसेस में किताबों का इस्तेमाल केवल रेफरेंस मात्र के लिए किया जाता है। पूरी लर्निंग प्रोसेस में प्रैक्टिकल के ज़रिए सीखने पर ज़्यादा फोकस किया जाता है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन