मंत्री आतिशी ने किया वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व रिजर्वायर का निरीक्षण

वज़ीराबाद रिजर्वायर की डीसिल्टिंग करवायेगी केजरीवाल सरकार,कई करोड़ लीटर तक बढ़ेगी रिजर्वायर की क्षमता

अमोनिया का स्तर बढ़ने से नहीं रुकेंगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इन-सीटू ट्रीटमेंट के साथ रिजर्वायर में ही कम किया जाएगा अमोनिया का स्तर

जल मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को वज़ीराबाद रिजर्वायर की डिसिल्टिंग और अमोनिया शोधन के इन-सीटू प्लांट के प्रोजेक्ट में तेज़ी लाने के निर्देश दिए

अपने शानदार रीसाइक्लिंग प्लांट के ज़रिए भी दिल्ली में पानी की कमी को दूर कर रही केजरीवाल सरकार, वज़ीराबाद में 11 एमजीडी के प्लांट के तर्ज़ पर हैदरपुर और चन्द्रावल में भी तैयार होंगे वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट

अपने नये रीसाइक्लिंग प्लांट्स के ज़रिए प्रतिदिन 25 एमजीडी अतिरिक्त पानी का उत्पादन करे सकेगा जलबोर्ड

Eros Times: नई टेक्नोलॉजी के साथ वज़ीराबाद प्लांट के पंप हाउस को भी अपग्रेड करेगी केजरीवाल सरकार, बाढ़ जैसी स्थिति में भी बिना बाधित हुए चल सकेंगे पम्प हर घर 24×7 साफ़ पानी पहुँचाने के अरविंद केजरीवाल के विज़न को साकार करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा दिल्ली जल बोर्ड, प्रतिदिन 2.5 करोड़ दिल्लीवसियों तक पहुँच रहा साफ़ पानी-जल मंत्री आतिशी जल मंत्री आतिशी ने बुधवार को दिल्ली जलबोर्ड के वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और रिजर्वायर का निरीक्षण किया और प्लांट की कार्यप्रणाली को समझा। डीसिल्टिंग के साथ कई करोड़ लीटर तक बढ़ेगी वज़ीराबाद रिजर्वायर की क्षमता जल मंत्री आतिशी ने वज़ीराबाद रिजर्वायर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से इसके डिसिल्टिंग के स्टेटस को जाना। बता दे कि यह यमुना के भीतर ही पानी को संग्रहित करने का जलाशय है। जहां पानी के रोकने के कारण सिल्ट भी इकट्ठा होता है। साथ ही इस साल यमुना में आए अप्रत्याशित बाढ़ के कारण यहाँ सिल्ट की मात्रा काफ़ी बढ़ गई है। ऐसे में केजरीवाल सरकार इस रिजर्वायर की डीसिल्टिंग करवा रही। अधिकारियों ने जल मंत्री को बताया कि, डीसिल्टिंग के लिए टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि डिसिल्टिंग के पश्चात इस जलाशय की क्षमता कई करोड़ लीटर तक बढ़ जाएगी और इसका इस्तेमाल कम आपूर्ति वाले दिनों में पानी की कमी को दूर करने के लिए किया जा सकेगा। जल मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को डीसिल्टिंग की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

अमोनिया का स्तर बढ़ने से नहीं रुकेंगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इन-सीटू ट्रीटमेंट के साथ रिजर्वायर में ही कम किया जाएगा अमोनिया का स्तर

केजरीवाल सरकार वज़ीराबाद रिजर्वायर में अमोनिया का इन सीटू ट्रीटमेंट प्रणाली स्थापित करने की तैयारी में भी है। आज विजिट के दौरान जल मंत्री आतिशी ने अधिकारियों की इस प्रोजेक्ट की गति को बढ़ाने के निर्देश दिये। 

बता दे कि, यमुना नदी में हरियाणा के 2–3 ड्रेन भी मिलते है। इन ड्रेन के ज़रिए सोनीपत, पानीपत और रोहतक इंडस्ट्रियल एरिया का दूषित पानी सीधे यमुना में मिलता है और जिस कारण कई मौक़ों पर यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ता है। 

वर्तमान में रिजर्वायर से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी को पंपिंग के ज़रिए भेजा जाता है लेकिन अमोनिया का स्तर बढ़ने के दौरान इन प्लांट्स को बंद करना पड़ता है क्योंकि ये प्लांट प्रति लीटर 0.8 मिली ग्राम अमोनिया को ट्रीट कर सकते है लेकिन हरियाणा के औद्योगिक प्रदूषण के कारण पानी में अमोनिया का स्तर कई गुणा बढ़ जाता है। और प्लांट इसे ट्रीट नहीं कर पाते है। 

केजरीवाल सरकार द्वारा यहाँ रिजर्वायर में इन सीटू अमोनिया ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के बाद जलाशय में ही 5-6 मिलीग्राम प्रति लीटर तक के अमोनिया युक्त पानी की ट्रीट किया जा सकेगा और प्लांट्स को बंद नहीं करना पड़ेगा। 

अपने शानदार रीसाइक्लिंग प्लांट के ज़रिए भी दिल्ली में पानी की कमी को दूर कर रही केजरीवाल सरकार

जल मंत्री आतिशी ने विजिट के दौरान रीसाइक्लिंग प्लांट का भी दौरा किया। बता दें कि,  वज़ीराबाद में डब्ल्यूटीपी से उत्पन्न अपशिष्ट जल को पीने के पानी में बदलने के लिए 11 एमजीडी का रीसाइक्लिंग प्लांट है। यहाँ से सार हुए पानी की बुराड़ी इलाके में आपूर्ति की जाती है। साथ ही जल बोर्ड हैदरपुर और चंद्रावल डब्ल्यूटीपी में क्रमशः 16 एमजीडी और 9 एमजीडी के समान रीसाइक्लिंग प्लांट स्थापित करने के लिए काम कर रहा है। इनके तैयार होने के बाद दिल्ली जलबोर्ड के दैनिक उत्पादन में 25 एमजीडी की बढ़ोतरी होगी।

उल्लेखनीय है कि वजीराबाद में वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला डब्ल्यूटीपी को पानी की आपूर्ति करने के लिए पंप हाउस भी है। इस साल आए अप्रत्याशित बाढ़ के दौरान ये पंप हाउस डूबने के कारण बंद हो गये थे लेकिन हाल ही में पम्पिंग सिस्टम को नई टेक्नोलॉजी के साथ अपग्रेड करने का काम किया जायेगा ताकि बाढ़ की स्थिति में भी पम्पों पर कोई प्रभाव न पड़े और दिल्ली वालों को साफ़ पानी मिलता रहे। 

विजिट के दौरान जल मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में हर घर 24×7 साफ़ पानी पहुँचाने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के विज़न पर काम करते हुए दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली की लगभग 2.5 करोड़ जनता को घर-घर तक पीने का पानी पहुंचता हैI जैसा कि ज्ञात है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली की जनता से वादा किया था, कि घर-घर तक पीने का स्वच्छ पानी टंकी के जरिए से पहुंचाया जाएगा, इस वादे को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा लगभग पूरी दिल्ली में पानी की पाइपलाइन बिछा दी गई है I आज दिल्ली की लगभग 2.5 करोड़ आबादी को इन पानी की पाइप लाइनों के माध्यम से घर तक पीने का स्वच्छ पानी दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा पहुंचा जा रहा है I जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। 

साथ ही हम अपने सभी ट्रीटमेंट प्लांट्स को और उन्नत बनाकर शहर के हर हिस्से से पानी की समस्या को ख़त्म करने पर युद्धस्तर पर काम कर रहे है। हमारा प्रयास है कि दिल्ली के हर घर में 24×7 और साफ़ पानी पहुँचे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 46 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान