सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों को विभाग द्वारा कई महीनों से वेतन न मिलने पर मंत्री आतिशी ने जताई नाराज़गी

राजस्व मंत्री ने प्रधान सचिव(राजस्व) को सख़्त शब्दों में दिए निर्देश- सप्ताह भर के भीतर सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों का वेतन हो जारी

वित्त विभाग से समन्वय कर सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों का वेतन तुरंत जारी करें राजस्व विभाग

आपातकालीन परिस्थिति में भी ऑन-ड्यूटी रहने के बावजूद पिछले कुछ महीनों से सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों को वेतन न मिलना बेहद चौंकाने वाली बात

Eros Times: सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों को विभाग द्वारा कई महीनों से वेतन न मिलने पर राजस्व मंत्री आतिशी ने नाराज़गी जताई है।राजस्व मंत्री आतिशी ने विभाग द्वारा पिछले कुछ महीनों से सिविल डिफ़ेंस वालंटियर वेतन न देने के मामले में संज्ञान लेते हुए प्रधान राजस्व सचिव को एक सप्ताह के सभी सिविल डिफ़ेंस वालंटियर का वेतन जारी करने के निर्देश दिए है।

प्रधान सचिव (राजस्व) को दिए आदेश में, राजस्व मंत्री आतिशी ने सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विभाग को वित्त विभाग के साथ तुरंत समन्वय करने की बात कही है। उन्होंने कहा, “मेरे संज्ञान में आया है कि सिविल डिफ़ेंस वालंटियर विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें पिछले कई महीनों से अपना वेतन नहीं मिला है। यह स्थिति चौंकाने वाली है, और इस पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए।

राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि कोरोना के दौरान सिविल डिफ़ेंस वालंटियर द्वारा निभाई गई भूमिका असाधारण थी। तब उन्होंने लाखों दिल्लीवालों की मदद की। उन्होंने लोगों को संगठित करने और जरूरतमंद लोगों तक राहत सेवाएं पहुंचाने में सरकार का समर्थन किया है। उनका समर्पण और प्रतिबद्धता सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में जब बाढ़ आई तो उस दौरान भी सिविल डिफेंस वालंटियरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। सिविल डिफ़ेंस वालंटियरो ने हर राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुँचाने और उनके लिए सुविधाओं की व्यवस्था करने का काम किया। ऐसे में ऑन ड्यूटी रहने के बाद भी इनका वेतन जारी नहीं करना सही नहीं है। प्रधान राजस्व सचिव इसपर तुरंत संज्ञान ले और वित्त विभाग से समन्वय कर 7 दिन के भीतर सभी सिविल डिफ़ेंस वालंटियर का वेतन जारी करें।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित